Abroad working terrifying reality: वडोदरा से एक चौंकाने वाली और चिंताजनक खबर सामने आई है. विदेश में बेहतर भविष्य तलाशने निकले गुजरात के कई युवाओं का सपना अब डरावना सच बन चुका है. म्यांमार में नौकरी की तलाश में गए करीब 20 भारतीय युवक-युवतियां वहां फंस गए हैं , जिनमें वडोदरा ज़िले के सावली तालुका के संधसाल गांव के 10 युवा भी शामिल हैं. इन युवाओं को एक फर्जी एजेंट ने डेटा एंट्री की नौकरी का झांसा देकर म्यांमार बुलाया था, लेकिन वहां पहुंचते ही सच्चाई सामने आ गई. अब वे एक लोकल एनजीओ की मदद से किसी तरह छिपकर अपनी जान बचा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: गुजरात में ED का बड़ा एक्शन, कलेक्टर के खिलाफ छापों में 5 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा
जल्दी से जल्दी लौटना चाहते हैं अपने देश
पिछले 20 दिनों से इमिग्रेशन क्लियरेंस और मदद मांगने के बावजूद अब तक उन्हें कोई राहत नहीं मिली है. थक हारकर अब इन युवाओं ने एक वीडियो जारी कर भारत सरकार से सीधी मदद की गुहार लगाई है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वे बेहद डरे हुए हैं और जल्दी से जल्दी अपने देश लौटना चाहते हैं.
बिना जांच-पड़ताल एजेंटों पर भरोसा न करें
जानकारी के मुताबिक, सिर्फ वडोदरा या गुजरात ही नहीं , बल्कि देशभर के कई राज्यों के युवक-युवतियां इन नेटवर्क्स के जाल में फंसे हुए हैं. कुछ पड़ोसी देशों के लोग भी इसी ठगी का शिकार बने हैं और उन्होंने भी मदद की अपील की है. यह मामला साफ तौर पर चेतावनी है उन सभी के लिए, जो विदेश में जल्द नौकरी पाने के लालच में बिना जांच-पड़ताल एजेंटों पर भरोसा करते हैं.
यह भी पढ़ें: गुजरात में SIR अभियान पूरा, 73 लाख से भी अधिक वोटर्स के कटे नाम, 4 करोड़ 34 लाख मतदाता दर्ज
संबंधित खबरें
अदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
3 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 day agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
2 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
3 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
4 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
6 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
8 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
8 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines