AAP MLA Umesh Makwana Resigns: गुजरात में विसावदर उपचुनाव में जीत का जश्न मना रही आम आदमी पार्टी को जोरदार झटका लगा है। क्योंकि गुजरात की बोटाद विधानसभा से पार्टी के विधायक उमेश मकवाना ने सचेतक और राष्ट्रीय संयुक्त सचिव समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक लेटर जारी करके इस्तीफे की सूचना दी। लेटर में उन्होंने लिखा है कि मेरी सामाजिक सेवाएं कम हो रही हैं, इसलिए मैं आम आदमी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं अब पार्टी के लिए एक कार्यकर्ता के तौर पर काम करूंगा। हालांकि उन्होंने विधायकी छोड़ने से इनकार किया है, लेकिन उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अरविंद केजरीाल से उन्हें सभी जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया है।
पार्टी से नाराज हैं उमेश मकवाना
पार्टी सूत्रों के अनुसार, मकवाना के इस्तीफे की वजह पार्टी से उनकी नाराजगी है। उमेश मकवाना काफी समय से आम आदमी पार्टी से नाराज चल रहे हैं। न वे पार्टी विधायकों की कॉल उठाते हैं और न ही वापस फोन करते हैं। वे पार्टी के सभी कार्यक्रमों से भी नदारद रहते हैं। अब से पहले भी कई बार मकवाना के इस्तीफे की चर्चा हो चुकी है, लेकिन वे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अफवाहों का खंडन कर देते थे, लेकिन इस बार उन्होंने वाकई सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।
लोकसभा चुनाव लड़ चुके उमेश
बता दें कि उमेश मकवाना साल 2022 में बोटाद सीट से आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। उमेश ने भाजपा उम्मीदवार घनश्याम विरानी और कांग्रेस प्रत्याशी मनहर पटेल को हराया था। इस जीत का तोहफा देते हुए आम आदमी पार्टी ने उन्हें भावनगर संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव में उतारा, लेकिन वे हार गए। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए पार्टी में उन्हें कई और पद भी सौंपे गए थे, लेकिन बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी हाईकमान से उनके रिश्ते खराब हो गए थे।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
6 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
7 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
8 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
9 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
10 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
11 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
12 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
13 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines