Gujarat Cold Wave Alert : देश में मौसम तेजी से बदल रहा है। कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो कहीं भयंकर ठंड पड़ रही है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। गुजरात में सर्दी का सितम जारी है। गुजरात में कैसा रहेगा वेदर? इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) का लेटेस्ट अपडेट सामने आया है।
आईएमडी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हो रही है, जिसका असर गुजरात में देखने को मिल रहा है। कई जिलों में भयंकर ठंड पड़ने वाली है। सौराष्ट्र और कच्छ में शीतलहर चल रही है और अगले कुछ दिनों तक इसका प्रकोप जारी रहेगा। गांधीनगर और अहमदाबाद में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। साथ ही बारिश भी होने की संभावना है।
यह भी पढे़ं : अलर्ट! 17 राज्यों में भीषण कोल्डवेव; भारी बारिश-घने कोहरे की भी चेतावनी, पढ़ें IMD का अपडेट
चलेंगी ठंडी-ठंडी हवाएं
मौसम विभाग के एक्सपर्ट अंबालाल पटेल का कहना है कि आज के बाद ठंड बढ़ने के आसार हैं। सुबह ठंडी-ठंडी हवाएं चलेंगी। नया पश्चिमी विक्षोभ 23 या 24 दिसंबर को एक्टिव हो सकता है। साथ ही बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने के आसार हैं। इसके प्रभाव से गुजरात के कुछ जिलों में आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और पूर्वी-दक्षिणी राज्यों के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
यह भी पढे़ं : अलर्ट: 24 घंटे में इन तटों पर चलेंगी तेज हवाएं, 11 राज्यों में भारी बारिश तो यहां कोल्ड वेव का अलर्ट
जानें कब होगी बारिश
आईएमडी के अनुसार, गुजरात में दिसंबर के अंत और जनवरी की शुरुआत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 26 दिसंबर से बादल छाने लगेंगे। बारिश के बाद 10 जनवरी से पाला पड़ने की संभावना है। कई इलाकों में पारा 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। कच्छ और अमरेली में भयंकर ठंड पड़ सकती है।
संबंधित खबरें
बेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
42 mins agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
3 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
3 hrs ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
3 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
3 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
12 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
14 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines