Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मर जा...', 17 साल की युवती को चुभे मां के कहे शब्द; 11वीं मंजिल से छलांग लगाने की कोशिश

सूरत में 11वीं मंज़िल से कूदने जा रही किशोरी को फायर ब्रिगेड ने चलती हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से बचाया, रविवार देर शाम सूरत की एक हाईराइज बिल्डिंग की 11 वी मंजिल की बालकनी पर अचानक एक किशोरी रेलिंग पर चढ़ गई. इसे देखते ही इलाके में अफरातफरी मच गई, लेकिन समय रहते मिली सूचना और फायर कर्मियों की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई.

विज्ञापन
'मर जा...', 17 साल की युवती को चुभे मां के कहे शब्द; 11वीं मंजिल से छलांग लगाने की कोशिश

सूरत में 11वीं मंज़िल से कूदने जा रही किशोरी को फायर ब्रिगेड ने चलती हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से बचाया, रविवार देर शाम सूरत की एक हाईराइज बिल्डिंग की 11 वी मंजिल की बालकनी पर अचानक एक किशोरी रेलिंग पर चढ़ गई. इसे देखते ही इलाके में अफरातफरी मच गई, लेकिन समय रहते मिली सूचना और फायर कर्मियों की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई.

यह दृश्य सूरत के एक व्यस्त इलाके में स्थित रेजिडेंशियल टॉवर के हैं. बिल्डिंग की 11वीं मंज़िल की बालकनी पर एक किशोरी खड़ी थी, जो कुछ देर तक रेलिंग के किनारे झूलती रही. आस-पास के लोगों ने जब यह देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. कुछ ही मिनटों में सूरत फायर ब्रिगेड के अधिकारी तीन दमकल वाहनों और एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म के साथ मौके पर पहुंच गए. इलाके को घेरकर सुरक्षा घेरे में लिया गया.

ऊपर बालकनी में खड़ी किशोरी से एक फायर फाइटर लगातार बात करता रहा और उसे शांत रहने के लिए कहता रहा. हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म को सावधानी पूर्वक 11वीं मंज़िल तक पहुंचाया गया. इस दौरान किशोरी कई बार नीचे झांकती दिखी, लेकिन फायर कर्मियों ने लगातार संवाद बनाए रखा. मौके पर मौजूद महिला फायर अधिकारी और एक काउंसलर ने किशोरी से बातचीत कर उसका ध्यान बंटाने और उसे भरोसा दिलाने का प्रयास किया.

विज्ञापन

लगभग 20 मिनट के प्रयास के बाद फायर टीम किशोरी तक पहुंची और एक फायरमैन ने उसे मजबूती से पकड़कर प्लेटफॉर्म में खींच लिया. सफल रेस्क्यू के बाद नीचे मौजूद सैकड़ों लोगों ने राहत की सांस ली और फायर टीम का जोरदार स्वागत किया.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किशोरी मानसिक तनाव से गुजर रही थी और कुछ पारिवारिक कारणों से परेशान थी. सूत्रों की मानें तो किसी बात पर बेटी को डांटते हुए मां ने गुस्से में कह दिया कि इससे अच्छा तो तू मर जाए बस यही बात बेटी के दिल पर लग गई और वो पहुंच गाई मौत की छलांग लगाने.

विज्ञापन

पुलिस ने उसे काउंसलिंग के लिए चाइल्ड वेलफेयर टीम के हवाले कर दिया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola