रीन्यूएबल एनर्जी में शानदार प्रदर्शन के लिए गुजरात समेत 8 राज्य सम्मानित, जानें दूसरे नंबर पर कौन?

Gujarat Honored For Excellent Performance in Eenewable Energy: गुजरात को चौथे ग्लोबल रीन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर मीट में रीन्यूएबल एनर्जी के सेक्टर में कमाल की अचीवमेंट हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया।

Gujarat Honored For Excellent Performance in Eenewable Energy

Gujarat Honored For Excellent Performance in Eenewable Energy: गुजरात ने पिछले कुछ सालों में रीन्यूएबल एनर्जी के सेक्टर में काफी बेहतरीन काम किया है, इस सेक्टर में हाईएस्ट अचीवमेंट हासिल करने के लिए गुजरात को चौथे ग्लोबल रीन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर मीट में सम्मानित किया गया। गुजरात के अलावा रीन्यूएबल एनर्जी के सेक्टर में कमाल की अचीवमेंट हासिल करने के लिए देश के 8 और राज्यों को पुरस्कार पात्र माना गया है। गुजरात को 28,220 मेगावाट की क्षमता के साथ रीन्यूएबल एनर्जी के सेक्टर में हाईएस्ट अचीवमेंट हासिल करने पर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

नंबर वन पर गुजरात

इसमें कोई शक नहीं कि रीन्यूएबल एनर्जी के सेक्टर में गुजरात का प्रदर्शन शानदार रहा है। देश में गुजरात के बाद राजस्थान ने इस सेक्टर में कमाल का प्रदर्शन किया है। 22,031 मेगावाट की क्षमता के साथ कंपोस्ट सोलर एनर्जी के मामले में हाईएस्ट अचीवमेंट हासिल कर पुरस्कार के लिए अर्हता प्राप्त की है। इसी के साथ राजस्थान रीन्यूएबल एनर्जी में दूसरा सबसे अधिक उपलब्धि हासिल करने वाला राज्य बन गया है।

कंपनियों को भी मिला सम्मान

राज्यों के अलावा पब्लिक सेक्टर की कंपनियों और वित्तीय संस्थान को रीन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कार दिया गया। इसमें अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, रिन्यू प्राइवेट लिमिटेड को समग्र पवन ऊर्जा क्षमता में स्वतंत्र बिजली उत्पादकों के बीच हाईएस्ट अचीवमेंट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। टोरेंट रीन्यूएबल एनर्जी से बिजली पैदा करने के लिए 64000 करोड़ का निवेश करेगा।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ