---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

2 अवैध पाकिस्तानियों को गुजरात पुलिस ने हिरासत में लिया, 26 साल से रह रहे थे इस शहर में

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानियों के वीजा रद्द कर दिए हैं। उन्हें भारत छोड़कर जाने के आदेश हुए हैं, लेकिन गुजरात में 3 पाकिस्तानी छिपकर रह रहे थे, जिन्हें राजकोट पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

---विज्ञापन---

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार और भारतीय पुलिस देश में रहने वाले पाकिस्तानियों पर सख्ती बरत रही है। गुजरात की राजकोट पुलिस ने 50 साल की रिजवाना और उसके बेटे 29 वर्षीय जीशान के साथ हिरासत में लिया है, जिनके साथ 2 साल का बच्चा है। रिजवाना और जीशान पर अवैध तरीके से भारत में रहने का आरोप है। जीशान पर अवैध तरीके से भारतीय लड़की से शादी करने और बच्चा पैदा करने का आरोप है।

जीशान और रिजवाना लोधिका गांव में अपनी पहचान छिपाकर रह रहे थे। जांच के दौरान उनके पाकिस्तानी होने के बारे में पता चला तो लोधिका पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और राजकोट पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में अगली कार्रवाई करने के लिए राजकोट पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:3 साल की बच्ची का ‘मृत्यु तक उपवास’; 10 मिनट में त्यागे प्राण, जानें मां-बाप को क्यों लेना पड़ा फैसला?

गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, रिजवाना अपने 5 साल के बेटे जीशान को लेकर भारत आई थी, लेकिन रिजवाना और जीशान ने न लॉन्ग टर्म वीजा लिया और न ही भारतीय नागरिकता के लिए अप्लाई किया। वे 26 साल से अवैध तरीके से भारत में रह रहे थे। राजकोट की स्थानीय अपराध शाखा (LCB) के ASI जयवीरसिंह राणा और हेड कांस्टेबल अनिल गुजराती गश्त कर रहे थे कि मामले का पता चला।

---विज्ञापन---

26 साल से भारत में रह रहे थे मां-बेटा

मुखबिर से सूचना मिली कि मुनाफ इब्राहिम तातारिया नामक शख्स की पत्नी रिजवाना पाकिस्तानी नागरिक है। वह अपने बेटे जीशान के साथ यहां रहती है, लेकिन उनके पास वीजा नहीं है और न ही भारतीय नागरिकता है। वह 26 साल से इलाके में ही रहती है। सूचना के आधार पर लोधिका पुलिस स्टेशन के प्रभारी पुलिस निरीक्षक IM सरवैया ने जांच की तो पता चला कि रिजवाना मूल रूप से पाकिस्तान के कराची के ल्यारी शहर की रहने वाली है।

यह भी पढ़ें:128 की उम्र में देह त्यागने वाले शिवानंद बाबा कौन थे? PM मोदी ने भी झुककर किया था नमन

---विज्ञापन---

5 साल के जीशान को लेकर आई थी भारत

रिजवाना का जन्म 1975 में ल्यारी शहर में हुआ था। साल 1992 में उसने मुनाफ इब्राहिम तातारिया से शादी की थी। मुनाफ वर्क परमिट पर पाकिस्तान गया था। पाकिस्तान में ही उनका बेटा जीशान हुआ। 5 साल के जीशान को लेकर रिजवाना 30 जुलाई 1999 को भारत आई। रिजवाना का पति मुनाफ 1994 में ही भारत लौट आया था। पाकिस्तानी नागरिक होने के बावजूद जीशान ने साल 2021 में भारतीय महिला से अवैध रूप से शादी की।

जीशान के बेटे का जन्म 10 सितंबर 2022 को हुआ। इसलिए अवैध तरीके से भारत में रहने के कारण तीनों को हिरासत में ले लिया गया।

---विज्ञापन---

First published on: May 04, 2025 11:31 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola