Heart Attack Viral Video: गुजरात के सूरत जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां के एक स्कूल में आठवीं की 12 साल की छात्रा को क्लासरूम में दिल का दौरा पड़ गया। बच्ची बेंच पर बैठे-बैठे ही गिर गई। शिक्षकों ने आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये घटना कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
चक्कर आया और बेंच से गिरी
रिपोर्ट्स के अनुसार, ये घटना सूरत जिले के गोडादरा इलाके की है। यहां के गीतांजलि स्कूल में रिद्धि मेवाड़ा (12 साल) आठवीं क्लास में पढ़ती थी। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रिद्धि क्लास में सबसे आगे वाली बेंच पर बैठी है। टीचर बच्चों को पढ़ा रही थी। इसी दौरान रिद्धि अपनी बेंच से गिर गई। रिद्धि के गिरते ही हड़कंप मच गया।
https://twitter.com/singhsimran4321/status/1707321670804091124
अस्पताल लेकर गए, लेकिन नहीं बची
शिक्षक और स्कूल का स्टाफ बच्ची को लेकर तत्काल पास के एक अस्पताल में पहुंचा। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। न्यूज साइट इंडिया टीवी की रिपोर्ट में कहा गया है कि छोटे बच्चों में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत होना चिंता का विषय बन गया है।
टीचर और साथी बच्चों में दहशत
उधर, मासूम बेटी की अचानक मौत से परिवार वाले गहरे सदमे में हैं। उधर, क्लास टीचर और रिद्धि के साथियों समेत सभी बच्चे घटना से खौफ में हैं। रिद्धि के पिता मुकेश मेवाड़ा एक कपड़ा व्यापारी हैं और उनका परिवार सूरत के गोडादरा इलाके की साईंबाबा सोसायटी में रहता है।
हाल में सातवीं मौत है
रिपोर्ट में बताया गया है कि यह राज्य में किसी युवा की सातवीं मौत है। इससे पहले 25 सितंबर को जामनगर में एक क्लास में गरबा डांस की प्रेक्टिस करते समय 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। 24 सितंबर को जूनागढ़ में 24 वर्षीय गरबा प्रेमी की भी इसी तरह मौत हुई थी।
संबंधित खबरें
पंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
9 hrs agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
2 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
2 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
3 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
3 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
3 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
6 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
6 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
7 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines