अहमदाबाद: गुजरात के कच्छ से एक हैरतअंगेज चोरी का मामला सामने आया है। जहां चोरों ने एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं बल्कि 400 घरों पर अपना हाथ साफ किया है। और चोरी भी कोई ऐसी वैसी नहीं, बल्कि ये चोर इन घरों में सिर्फ दीवारें ही छोड़ीं, बल्कि खिड़की-दरवाजे और छतों तक को ले उड़े। ये घटना कच्छ की भचाऊ तहसील के वोंध गांव की है।
अभी पढ़ें – Mission 2024: दिल्ली में प्रमुख नेताओं से मिल रहे नीतीश कुमार, बीजेपी ने बुलाई बैठक
इस कॉलोनी को बनाया निशाना
गुजरात में आए 2001 के विनाशकारी भूकंप के बाद, राज्य सरकार ने 40 करोड़ रुपये की लागत से सरदार पटेल नाम की एक कॉलोनी बनाई। इस कॉलोनी में 800 घर बने थे। ये घर उन लोगों को सौंपे गए थे जिनके घर भूकंप में तबाह हो गए थे।
लेकिन यहां रहने वाले ज्यादातर लोग अपना घर छोड़कर रोजगार की तलाश में अन्य जगहों पर चले गए। यहां मौजूद 400 घर लंबे समय से खाली थे, जो खंडहर बनने लगे थे। यह देख चोरों ने 400 घरों की छत, खिड़कियां और दरवाजे चुरा लिए। चोरों ने घर में लगे सरियों और लोहे के सामान को भी उखाड़ लिया। चोरों ने घरों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। चोरी की इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है।
गांव के सरपंच रामजी भाई चौधरी ने बताया कि 2001 में आए भूकंप के बाद महाराष्ट्र सरकार ने हमारे गांव में 800 घर बनाए थे, चोरों ने उन घरों की खिड़कियां और दरवाजे चुराकर घरों को नुकसान पहुंचाया है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
अभी पढ़ें – Lakhimpur Kheri Violence: आशीष मिश्रा की जमानत याचिका पर यूपी सरकार को नोटिस जारी
वहीं विदेशों में रहने वाले एनआरआई परिवार भी इस तरह की चोरी से परेशान हैं, क्योंकि कच्छ में ज्यादातर एनआरआई के घर सालों तक ऐसे ही बंद रहते हैं। कच्छ में सालों बाद एनआरआई परिवार आते हैं। पुलिस निरीक्षक एसएन करंगिया ने कहा कि मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
LIVE: CJP प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, SC में मेट्रो बंद पर सुनवाई
1 hr agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
9 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
9 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
9 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
11 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
13 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
13 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
15 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
15 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines