Live Updates
Gujarat Election 2026 Result LIVE: पंचायतों में चला भाजपा का जादू, नगरपालिकाओं में कांग्रेस ने दी कड़ी टक्कर
देवभूमि द्वारका जिले के निकाय चुनाव परिणामों ने सियासी तस्वीर साफ कर दी है. यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें दोनों दलों ने एक-एक नगरपालिका पर जीत का परचम लहराया. हालांकि, जिला पंचायत और तालुका पंचायतों के नतीजों ने भाजपा को बढ़त दिला दी है, जहां पार्टी ने चार में से तीन तालुकाओं पर कब्जा जमाकर अपनी जमीनी पकड़ साबित की है.
Gujarat Election 2026 Result LIVE: डभोई नगरपालिका सीट पर 8 साल बाद हार गई बीजेपी
डभोई नगरपालिका सीट पर बीजेपी की करारी हार हुई. इस सीट से कांग्रेस की शानदार जीत हुई और वार्ड नंबर 2 से बीजेपी उम्मीदवार बीरेन शाह हार गए.
Gujarat Election 2026 Result LIVE: किसने जीतीं कितनी सीटें?
Gujarat Election 2026 Result LIVE: 15 महानगरपालिकाओं में बीजेपी की प्रचंड जीत
गुजरात निकाय चुनाव में एक बार फिर बीजेपी ने बाजी मार ली है. राज्य की सभी 15 महानगरपालिकाओं में बीजेपी को शानदार जीत मिली है. इस प्रचंड जीत के बाद आज शाम 5 बजे अहमदाबाद में विजयोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा मौजूद रहेंगे.
Gujarat Election 2026 Result LIVE: पूर्व IPS मनोज निनामा की हार
पूर्व आईपीएस अधिकारी मनोज निनामा चुनाव हार गए हैं. वो बीजेपी के टिकट पर अरावली के शामलाजी तालुका के ओध जिला पंचायत सीट से मैदान में उतरे थे. उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए अपनी नौकरी से VRS ली थी.
Gujarat Election 2026 Result LIVE: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंकिता परमार ने मारी बाजी
गुजरात निकाय चुनाव में जानी-मानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंकिता परमार ने वडोदरा सीट से जीत हासिल की है. अंकिता ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा, वो गुजरात बीजेपी युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष भी हैं.
Gujarat Election 2026 Result LIVE: वडोदरा में बीजेपी को मिली बढ़त
वडोदरा नगर निगम में भी बीजेपी आगे चल रही है. अब तक 22 सीटों पर बीजेपी ने बाजी मार ली है. वहीं, कांग्रेस को तीन और निर्दलीय को एक सीट पर जीत मिली है. आम आदमी पार्टी अभी जीरो पर है.
Gujarat Election 2026 Result LIVE: विकास से जुड़ने के लिए जनता को भाजपा को ही चुनना पड़ेगा- शिक्षा मंत्री रिवाबा जडेजा
Gujarat Election 2026 Result LIVE: हार गए पूर्व विधायक भूपत भयाणी
पूर्व विधायक भूपत भयाणी जिला पंचायत सदस्य की गुजरात निकाय चुनाव में करारी हार हुई. भूपत भयाणी को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने शिकस्त दी. भूपत भयाणी बीजेपी के टिकट पर जिला पंचायत चुनाव लड़ रहे थे.
Gujarat Election 2026 Result LIVE: मेहसाणा में 20 सीटों पर बीजेपी की जीत
मेहसाणा नगर निगम की 52 में से 20 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है. मेहसाणा नगर निगम के वार्ड नंबर एक, छह, सात, 10 और 11 में बीजेपी के उम्मीदवारों बाजी मार ली है.
Gujarat Election 2026 Result LIVE: अहमदाबाद की 54 सीटों पर बीजेपी आगे
अहमदाबाद नगर निगम की कुल 192 सीटों में से 54 पर बीजेपी ने बढ़त बना ली है. वहीं, कांग्रेस 11 सीटों पर आगे है.
Gujarat Election 2026 Result LIVE: भुज में तीन सीटों पर AIMIM ने मारी बाजी
भुज नगर पालिका में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के उम्मीदवारों ने तीन सीटों पर बाजी मार ली है.
Gujarat Election 2026 Result LIVE: किस पार्टी के कितने उम्मीदवार मैदान में?
गुजरात निकाय चुनाव में सबसे ज्यादा बीजेपी के उम्मीदवार हैं. बीजेपी के कुल 9237 प्रत्याशी मैदान में हैं. वहीं, कांग्रेस की तरफ से 8443 उम्मीदवार और आम आदमी पार्टी के 5261 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा.
Gujarat Election 2026 Result LIVE: EVM से पहले बैलेट पेपर के वोटों की गिनती
गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों के लिए ईवीएम से पहले बैलेट पेपर के वोटों की गिनती की जा रही है. बैलेट पेपर के वोटों की गिनती के बाद ईवीएम का नंबर आएगा.
Gujarat Election 2026 Result LIVE: अरावली जिले में जारी है वोटों की गिनती
अरावली जिले की मोडासा और बायड नगर निगम 42 सीटों पर 97 उम्मीदवार मैदान में हैं. जिला पंचायत की 30 सीटों के लिए 87 उम्मीदवार, तालुक पंचायत की 140 सीटों के लिए 401 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होगा.
Gujarat Election 2026 Result LIVE: वोटों की गिनती के लिए खोला गया स्ट्रॉन्ग रूम
Gujarat Election 2026 Result: गुजरात में 15 नगर निगमों पर हुए स्थानीय निकाय चुनावों की गिनती आज सुबह 8 बजे से जारी है. 26 अप्रैल को 5 नगर निगम, 84 नगर पालिका, 34 जिला पंचायत और 260 तालुका पंचायतों के लिए वोटिंग हुई थी. आज 9200 सीटों के नतीजों का ऐलान होगा. इन चुनावों में सीधी टक्कर बीजेपी, कांग्रेस के बीच है. इसके अलावा आम आदमी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और AIMIM के उम्मीदवार भी चुनाव में उतरे. निर्वाचन आयोग के मुताबिक, 15 नगर निगमों में 55.1 प्रतिशत वोटिंग हुई. पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम दिग्गजों ने मतदान किया.
पूर्व अधिकारी से पूर्व विधायक तक मैदान में
गुजरात के स्थानीय चुनावों में पूर्व अधिकारियों से लेकर पूर्व विधायक तक मैदान में उतरे हैं. गुजरात कैडर के पूर्व आईपीएस एमएल निनामा, आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक भूपेंद्र भयानी की किस्मत का फैसला भी आज आएगा.
गुजरात में AAP-कांग्रेस आजमा रही किस्मत
आम आदमी पार्टी गुजरात में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है. यहां चुनाव प्रचार का नेतृत्व अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के लिए ये चुनाव गुजरात में अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन वापस पाने का एक मौका हैं. वो पिछले 20 सालों से भी ज्यादा समय से सत्ता से बाहर है.
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
52 mins ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
1 hr agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
2 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
4 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
4 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
5 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
5 hrs agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
7 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
7 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines