गुजरात में बोटाद रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी डेमू ट्रेन में लगी आग, तीन डिब्बे जलकर खाक

Gujarat Fire, Botad Railway Station

Gujarat Train Fire Incident

Gujarat Fire: गुजरात के बोटाद रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी डीजल-इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (DEMU) ट्रेन में आग लग गई। आग से तीन डिब्बे नष्ट हो गए। कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।

विज्ञापन

पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक माशूक अहमद ने कहा कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1647929745731129345?s=20

अहमदाबाद होने वाली थी रवाना

मंडल वाणिज्य प्रबंधक माशूक अहमद ने बताया कि  ट्रेन आज शाम अहमदाबाद के लिए रवाना होने वाली थी। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन

आग पर काबू पाने में एक घंटे से ज्यादा लगा समय

बोटाड नगर पालिका के अग्निशमन अधिकारी राजू धधल ने कहा कि आग तीन बजकर 45 मिनट पर तीन डिब्बों में लगी थी, जिसे तीन दमकल वाहनों को तैनात करने के बाद शाम चार बजकर 25 मिनट पर बुझाया गया। रेलवे को काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ