नई दिल्ली: गुजरात में मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस से भैंसों के झुंड के टकराने के एक दिन बाद गुजरात में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मवेशियों के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सेमी-हाई स्पीड ट्रेन के ड्राइवर कोच का नोज कोन कवर क्षतिग्रस्त हो गया था। हालांकि रेलवे पुलिस अभी तक भैंसों के मालिकों की पहचान नहीं कर पाई है।
नई लॉन्च हुई मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर वंदे भारत ट्रेन गुजरात के वटवा और मणिनगर स्टेशनों के बीच सुबह करीब 11:18 बजे मवेशियों के झुंड से टकरा गई थी। पश्चिम रेलवे के सीनियर प्रवक्ता (अहमदाबाद मंडल) जितेंद्र कुमार जयंत ने कहा, “आरपीएफ ने अहमदाबाद के वटवा और मणिनगर रेलवे स्टेशनों के बीच वंदे भारत ट्रेन के रास्ते में आने वाली भैंसों के अज्ञात मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।”
अभी पढ़ें – Rajasthan: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने पुलिस अधिकारी को कहे अपशब्द, वीडियो वायरल
मुंबई सेंट्रल डिपो में बदला गया था नोज कवर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा ने बताया कि रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 147 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, “चार भैंसों के मारे जाने की घटना के सिलसिले में गुरुवार शाम को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।”
मुंबई सेंट्रल डिपो में क्षतिग्रस्त सेमी हाई स्पीड ट्रेन के ड्राइवर कोच के नोज कवर को बदल दिया गया था और बिना किसी अतिरिक्त डाउन टाइम के ट्रेन को वापस शुरू कर दिया गया था।
अभी पढ़ें – खड़गे ने की चुनावी अभियान की शुरुआत, कहा- जीत के बाद युवाओं पर रहेगा फोकस
30 सितंबर को पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी
एक अधिकारी के मुताबिक, पश्चिम रेलवे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। बता दें कि वंदे भारत श्रृंखला के तहत तीसरी सेवा स्वदेश निर्मित सेमी-हाई स्पीड ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 सितंबर को गांधीनगर की राजधानी से हरी झंडी दिखाई थी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
37 mins agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
48 mins agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
53 mins agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
1 hr agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 hr agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
2 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines