Gujarat Election: उमा भारती का गुजरात चुनाव पर बड़ा बयान, PM मोदी के लिए कही खास बात
Edited By Bhoopendra Rai

gujarat election
Edited By Bhoopendra Rai

gujarat election
Gujarat Election: गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों पर इस बार सबकी नजरें टिकी हैं, गुजरात में पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है, जबकि पांच दिसंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा और 8 तारीख को नतीजें आए जाएंगे, गुजरात के नतीजों से पहले ही मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम और बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने गुजरात चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है, जबकि पीएम मोदी के लिए भी उन्होंने खास बात कही है।
एमपी में डिंडोरी जिले के दौरे पर पहुंची उमा भारती से जब गुजरात चुनाव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘गुजरात को पीएम मोदी ने मॉडलस्टेट बना दिया है, यह बात तो विरोधी भी मानते है, वहां मोदी की पराजय हो ही नहीं सकती, इस बार भी गुजरात में बीजेपी की जीत होगी और पार्टी सरकार बनाएगी, उमा भारती ने कहा कि गुजरात में बीजेपी की जीत पक्की है।’
इसके अलावा गुजरात में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी पर भी उमा भारती ने बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल गुजरात चुनाव में सक्रिय है, यही तो लोकतंत्र की शान होती है, क्योंकि स्वस्थ लोकतंत्र विपक्ष अहम होता है, इसलिए विपक्ष को मजबूत होना आवश्यक है। इसलिए अरविंद केजरीवाल गुजरात जा रहे हैं तो उन्हें जाने दिया जाए।
वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी उमा भारती ने बयान दिया, उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों को लगातार सक्रिय होना चाहिए, यही भारतीय लोकतंत्र की परंपरा है कि विपक्ष मजबूत होना चाहिए, इसलिए अगर राहुल जी पैदल चल रहे हैं तो उन्हें चलने दो। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज मध्य प्रदेश में आखिरी दिन था, कल से राहुल की यात्रा राजस्थान में रहेगी।
वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक्शन मोड़ पर है उमा भारती ने कहा कि सीएम शिवराज राजा है, राजदंड उनके हाथ में है, अगर उसको लगता है कि कोई गलत है और कार्रवाई करते हैं तो इसमें क्या गलत है।’ बता दें कि कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अचानक डिंडोरी और मंडला जिले का दौरा किया था, इस दौरान काम में लापरवाही पाए जाने पर मुख्यमंत्री ने 6 बड़े अधिकारियों को संस्पेड कर दिया था। बता दें कि उमा भारती आज गीता जयंती के उपलक्ष पर अवंती बाई के शहीद स्थल ग्राम बालपुर पहुंची थी, जहां उन्होंने लोधी समाज के लोगों के बीच रानी अवंती बाई के बलिदान स्थली पर पुष्पांजलि अर्पित की।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: