Gujarat Election Results 2022: गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष ने बताए हार के कारण, केजरीवाल और ओवैसी को ठहराया जिम्मेदार

guj

Gujarat Election Results: गुजरात में एक फिर से मोदी मैजिक देखने को मिला। गुजरात में भाजपा ने 157 सीटों के साथ जीत का नया रिकॉर्ड बना दिया है। 12 दिसंबर को भूपेंद्र पटेल एक बार फिर से राज्य के सीएम पद की शपथ लेंगे। इस बीच गुजरात के कांग्रेस अध्यक्ष जे ठाकोर ने इस हार के लिए आम आदमी पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन

जे ठाकोर ने बताए हार के कारण

उन्होंने कहा कि यह सच है कि आम आदमी पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी चुनाव के दौरान (कांग्रेस के) वोट कटने के कारणों में से एक थे। कमियों का विश्लेषण करने के लिए हम जल्द ही बैठक करेंगे। मुझे उम्मीद है कि अगली सरकार अपने वादों को पूरा करेगा।

विज्ञापन

उधर, गुजरात में मिली हार के बाद क्रांग्रेस चुनाव प्रभारी रघु शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वो कांग्रेस का पूरा चुनवी मैनेजमेंट देख रहे थे। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को सौंप दिया है।

विज्ञापन

गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 157 सीटें जीती हैं। 2017 के मुकाबले बीजेपी को 58 सीटों का फायदा हुआ है। वहीं, कांग्रेस को सबसे ज्यादा 61 सीटों का नुकसान हुआ है। पार्टी ने पिछली बार 77 सीटें जीती थीं। इस बार उसे 16 सीटें ही मिली हैं।

विज्ञापन

भाजपा ने तोड़े ये दो रिकॉर्ड

भाजपा ने आज की जीत के साथ 20 साल पुराने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। साल 2002 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 127 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके अलावा भाजपा ने उस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है जिसे 37 साल पहले कांग्रेस की सोलंकी सरकार ने कायम किया था। 1985 में माधव सिंह सोलंकी सरकार ने विधानसभा चुनाव में 149 सीटों पर जीत हासिल की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ