Gujarat Election Result: गुजरात में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, बीजेपी 150 से भी ज्यादा सीटें गुजरात में जीतती दिख रही है, गुजरात की जीत से बीजेपी में उत्साह दिख रहा है। इस जीत पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी बड़ा बयान दिया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि गुजरात की जनता ने एक बार फिर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है।
गुजरात की तरह MP में भी कमल खिलेगा
नरोत्तम मिश्रा ने गुजरात में मिली जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि ‘गुजरात की तरह मध्य प्रदेश में भी 2023 में कमल खिलेगा। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक और प्रचंड जीत वैश्विक नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के अटूट विश्वास को दिखाती है, पीएम मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी गुजरात जैसी जीत दर्ज करेगी। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह गुजरात के स्वाभिमान और विकास का मसला है और भारत के सम्मान का मसला है, उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की एड़ी चोटी से बांध दी, गुजरात की जनता का भरोसा बीजेपी पर है।’
राहुल गांधी पर साधा निशाना
इस दौरान नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा निकलने वालों ने कांग्रेस को सड़क पर ला दिया, राहुल गांधी यात्रा छोड़कर गुजरात गए थे अब लोगों ने उन्हें परमानेंट छोड़ दिया है, गुजरात के बाद यह लहर मध्य प्रदेश में भी जरूर आएगी और पूरे देश में बीजेपी का झंडा लहराने वाला है।’
नरोत्तम मिश्रा को गुजरात चुनाव में मिली थी जिम्मेदारी
बता दें कि नरोत्तम मिश्रा को गुजरात चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी मिली थी, नरोत्तम मिश्रा को गुजरात के बनासकांठा जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों का प्रभारी बनाया गया था, बनासकांठा जिले में भी बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। गुजरात में बीजेपी ने अब तक की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है, पार्टी 150 से भी ज्यादा सीटें जीतती दिख रही हैं, इससे पहले बीजेपी ने यहां कभी इतनी सीटें नहीं जीती थी, लेकिन इस बार पार्टी बड़े बहुमत की तरफ बढ़ रही है।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
36 mins agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
47 mins agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
52 mins agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
1 hr agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 hr agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
2 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines