Gujarat Assembly Election: गुजरात के जिस ऑटो ड्राइवर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुलाकात की थी और बाद में उसके घर पर डिनर के लिए गए थे, वो ऑटो ड्राइवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैन है। ऑटो ड्राइवर विक्रम तंतानी शुक्रवार को गुजरात में भाजपा की रैली में भी शामिल हुआ।
गुजरात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जुबिन अशरा ने दावा किया कि ऑटो चालक विक्रम ने उन्हें बताया कि उसे केजरीवाल से मिलने के लिए उसे पैसे दिए गए थे। जुबिन अशरा ने ट्वीट किया कि ये वही ऑटोवाला विक्रम दांतानी है जिसके घर केजरीवाल मीडिया के साथ खाना खाने गए थे। विक्रम भाई कहते हैं कि केजरीवाल के लोगों ने उन्हें पैसे की बात कहकर राजी कर लिया था, लेकिन वह बचपन से ही मोदी जी के फैन हैं।
अभी पढ़ें – PM मोदी ने इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन में की यात्रा, अंदर की तस्वीरें देख फ्लाइट जैसा होगा अनुभव
बता दें कि अपने गुजरात दौरे के दौरान केजरीवाल ने 12 सितंबर को अहमदाबाद में ऑटो चालक विक्रम के घर पर डिनर किया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक जनसभा में ऑटो चालक से मुलाकात की और रात के खाने के लिए उनके निमंत्रण को स्वीकार किया था।
बाद में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि मैंने उनके पूरे परिवार को दिल्ली में आमंत्रित किया है क्योंकि उनकी पत्नी दिल्ली से हैं। बता दें कि विक्रम का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल को रात के खाने के लिए आमंत्रित करते दिख रहे थे।
विक्रम ने कहा था कि मैं आपका (अरविंद केजरीवाल) बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैंने सोशल मीडिया पर पंजाब के एक ऑटो ड्राइवर के घर पर आपको रात का खाना खाते हुए देखा था। क्या आप मेरे घर भी रात के खाने के लिए आएंगे?
अब भाजपा ने अब दावा किया है कि ऑटो चालक भाजपा का मतदाता और समर्थक है। शुक्रवार को अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में विक्रम भगवा दुपट्टा पहने नजर आए। जब मीडिया ने दंतानी से सवाल किया, तो उन्होंने आम आदमी पार्टी के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया।
दंतानी ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल को रात के खाने के लिए आमंत्रित किया था क्योंकि ऑटो-रिक्शा संघ ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था। दंतानी ने कहा कि वह पीएम मोदी के प्रशंसक हैं और हमेशा से भाजपा के मतदाता रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह दंतानीवास इलाके से हैं, जो भाजपा का पारंपरिक गढ़ है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
11 mins agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
52 mins ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
1 hr ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
2 hrs agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
3 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
3 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
4 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
5 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines