जिस ऑटो ड्राइवर के घर डिनर के लिए गए थे अरविंद केजरीवाल, वह निकला PM मोदी का फैन

Vikram dantani

Gujarat Assembly Election: गुजरात के जिस ऑटो ड्राइवर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुलाकात की थी और बाद में उसके घर पर डिनर के लिए गए थे, वो ऑटो ड्राइवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैन है। ऑटो ड्राइवर विक्रम तंतानी शुक्रवार को गुजरात में भाजपा की रैली में भी शामिल हुआ।

विज्ञापन

गुजरात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जुबिन अशरा ने दावा किया कि ऑटो चालक विक्रम ने उन्हें बताया कि उसे केजरीवाल से मिलने के लिए उसे पैसे दिए गए थे। जुबिन अशरा ने ट्वीट किया कि ये वही ऑटोवाला विक्रम दांतानी है जिसके घर केजरीवाल मीडिया के साथ खाना खाने गए थे। विक्रम भाई कहते हैं कि केजरीवाल के लोगों ने उन्हें पैसे की बात कहकर राजी कर लिया था, लेकिन वह बचपन से ही मोदी जी के फैन हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

बता दें कि अपने गुजरात दौरे के दौरान केजरीवाल ने 12 सितंबर को अहमदाबाद में ऑटो चालक विक्रम के घर पर डिनर किया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक जनसभा में ऑटो चालक से मुलाकात की और रात के खाने के लिए उनके निमंत्रण को स्वीकार किया था।

बाद में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि मैंने उनके पूरे परिवार को दिल्ली में आमंत्रित किया है क्योंकि उनकी पत्नी दिल्ली से हैं। बता दें कि विक्रम का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल को रात के खाने के लिए आमंत्रित करते दिख रहे थे।

विज्ञापन

विक्रम ने कहा था कि मैं आपका (अरविंद केजरीवाल) बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैंने सोशल मीडिया पर पंजाब के एक ऑटो ड्राइवर के घर पर आपको रात का खाना खाते हुए देखा था। क्या आप मेरे घर भी रात के खाने के लिए आएंगे?

विज्ञापन

अब भाजपा ने अब दावा किया है कि ऑटो चालक भाजपा का मतदाता और समर्थक है। शुक्रवार को अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में विक्रम भगवा दुपट्टा पहने नजर आए। जब मीडिया ने दंतानी से सवाल किया, तो उन्होंने आम आदमी पार्टी के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया।

विज्ञापन

दंतानी ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल को रात के खाने के लिए आमंत्रित किया था क्योंकि ऑटो-रिक्शा संघ ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था। दंतानी ने कहा कि वह पीएम मोदी के प्रशंसक हैं और हमेशा से भाजपा के मतदाता रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह दंतानीवास इलाके से हैं, जो भाजपा का पारंपरिक गढ़ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ