Gujarat Election: गुजरात के ऑटो ड्राइवर ने केजरीवाल को डिनर पर बुलाया, जानें क्या था उनका जवाब

Autorickshaw Driver of Gujarat

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इनदिनों गुजरात के दौरे पर हैं। गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव को लेकर केजरीवाल गुजरात के लोगों के बीच अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

सोमवार को केजरीवाल अहमदाबाद में ऑटो रिक्शा चालकों की एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान एक ऑटो ड्राइवर ने केजरीवाल को अपने घर पर डिनर के लिए इन्वाइट कर लिया, जिसे केजरीवाल ने स्वीकार कर लिया।

ऑटो ड्राइवर ने कहा- मैं आपका बड़ा फैन हूं

ऑटो ड्राइवर विक्रम ललतानी ने केजरीवाल से कहा कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। मैंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा कि आप पंजाब में एक ऑटो चालक के घर रात का खाना खा रहे हैं। क्या आप मेरे घर भी रात के खाने के लिए आएंगे? इसके बाद केजरीवाल ने कहा कि मैं मैं जरूर आऊंगा।

केजरीवाल बोले- पंजाब के बाद यहां के ऑटो वाले मुझे प्यार करते हैं

केजरीवाल ने कहा कि मैं पंजाब में ऑटो चालकों के घर गया हूं। पंजाब में ऑटो वाले मुझसे प्यार करते हैं और यहां गुजरात में भी ऑटो ड्राइवर मुझसे प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के दो कार्यकर्ताओं के साथ उनके घर पर डिनर में शामिल होंगे।

गुजरात में केजरीवाल कर चुके हैं कई घोषणाएं

इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि वे रात को आठ बजे आएंगे। उन्होंने विक्रम से पूछा कि क्या आप मुझे अपने ऑटो में मेरे होटल से उठाएंगे?” लालतानी ने खुशी से सिर हिलाते हुए हामी भरी। बता दें कि केजरीवाल ने इससे पहले गुजरात दौरे के दौरान सत्ता में आने पर 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, महिलाओं और बेरोजगारों के लिए भत्ते और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और मुफ्त शिक्षा का वादा किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ