अहमदाबाद: विधानसभा चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल का गुजरात दौरा जारी है। रविवार को छोटा उदयपुर में जनसभा को संबोधित करने से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारा पहला वादा बिजली आपूर्ति को लेकर है। गुजरात में लोग संकट में हैं। बिल बहुत ज्यादा हैं। हमने दिल्ली में बिजली आपूर्ति मुफ्त कर दी है। पंजाब में 25 लाख घरों में हाल ही में शून्य बिजली बिल मिला है। केजरीवाल ने कहा कि जल्द ही पंजाब के कुल 51 लाख परिवारों को सिर्फ शून्य बिल मिलेगा। हम यहां गुजरात में भी चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। हम पिछले साल के बिल भी माफ करेंगे।
बेरोजगारों को रोजगार वाला वादा दोहराया
अरविंद केजरीवाल ने यहां के बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा दोहराया। उन्होंने कहा कि गुजरात के युवा रोजी-रोटी की कमी से परेशान हैं। कुछ ही वर्षों में हमने दिल्ली में 12 लाख युवाओं को रोजगार दिया है। हम गुजरात में भी बेरोजगारों को रोजगार देंगे और जबतक ऐसा नहीं होता, बेरोजगारों को हर महीने 3000 रुपये देंगे। बता दें कि इससे पहले एक अगस्त को सोमनाथ में जनसभा के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि मैं गुजरात के लोगों को रोजगार की गारंटी देता हूं। राज्य के हर बेरोजगार व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी। जिन लोगों को नौकरी नहीं मिलेगी उन्हें हर महीने 3 हजार रुपये दिए जाएंगे।
गुजरात कांग्रेस का भाजपा में हो जाएगा विलय: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात कांग्रेस का जल्द ही गुजरात भाजपा में विलय हो जाएगा क्योंकि उनके पास आम जनता के लिए कुछ भी नया नहीं है। गुजरात का चुनाव आप और बीजेपी के बीच होगा। बीजेपी-कांग्रेस के बीच छिपा हुआ प्यार जल्द ही सामने आएगा।
केजरीवाल ने कहा कि एक तरफ बीजेपी का 27 साल का कुशासन है और दूसरी ओर आप की नई राजनीति है। केजरीवाल ने आगे आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने दोस्तों के 10 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए हैं। उन्होंने कहा, ‘इसकी जांच होनी चाहिए कि बीजेपी ने यह कदम क्यों उठाया और उन्होंने बीजेपी को कितना पैसा चैरिटी के लिए दिया।’
चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर चुकी है आप पार्टी
बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी अपनी पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। दो अगस्त को पार्टी की ओर से 10 सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया गया था। लिस्ट के मुताबिक, भीमाभाई चौधरी को देवदार से, जगमलवाला को सोमनाथ से, अर्जुन राठवा को छोटा उदयपुर से, सागर रबारी को बेचाराजी से, वाशरम सगथिया को राजकोट ग्रामीण से, राम धदुकी को कामराजी से, शिवलालभाई बरसिया को राजकोट साउथ से, सुधीर वघानी को गरियाधर से, राजेंद्र सोलंकी को बारडोली से और ओम प्रकाश तिवारी को नरोदा (अहमदाबाद) से टिकट दिया गया है.
इस साल के आखिर में होने हैं विधानसभा चुनाव
गुजरात में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में 25 सालों से अधिक समय से भाजपा सत्ता में है। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा समेत कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पीएम मोदी से लेकर भाजपा के शीर्ष नेता लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं। पार्टी की ओर से राज्य में सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है। वहीं, अरविंद केजरीवाल भी विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव दिख रहे हैं। अरविंद केजरीवाल इस साल दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपने अभियान के तहत शनिवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। राज्य में पिछला विधानसभा चुनाव 2017 के दिसंबर में हुआ था।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
4 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
5 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
5 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
5 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
6 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
6 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
8 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
8 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
8 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines