हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Gujarat Assembly Election 2022: इन 19 गांव के लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार, यह है वजह

विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में होने वाली आगामी विधानसभा चुनाव में इन 19 गांव के लोगों ने वोट नहीं डालने का निर्णय लिया है। रविवार को इन गांवों के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोग ‘नो ट्रेन, नो वोट’ के पोस्टर हाथ में लिए नारे लगा रहे थे। दरअसल, लोगों का आरोप है कि यहां अंचेली रेलवे स्टेशन पर स्थानीय ट्रेने नहीं रोकी जा रहीं हैं।

 

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार प्रदर्शनकारियों में शामिल जोनल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) के सदस्य छोटूभाई पाटिल ने कहा कि लगभग 19 गांव चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘अंचेली रेलवे स्टेशन’ पर कोविड महामारी के बाद से पिछले दो साल से स्थानीय ट्रेनें नहीं रोकी जा रहीं हैं। अब जब महामारी खत्म हो गई है लोगों की यहां फिर से पहले जो ट्रेन रोकी जा रहीं थी उन्हें रोकने की मांग है।

ईवीएम खाली लौटा देंगे 

छोटूभाई पाटिल का दावा है कि जोनल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति और लोग सभी राजनीतिक दलों से प्रचार करने के लिए अपने क्षेत्र का दौरा नहीं करने को कहा है। उनका यह भी दावा है कि हमने रेल मंत्री से इस बारे में कई अनुरोध किए हैं। अब ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार करने और ईवीएम खाली वापस भेजने का फैसला किया है। बता दें अंचेली के आसपास के 19 गांव के लोग चुनावों का विराेध कर रहें हैं।

दो चरणों में चुनाव 

गुजरात में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे और नतीजे 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश चुनाव के साथ ही घोषित होंगे। यहां पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें