Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास अब दो जापानी कंपनियां अपनी उत्पादन इकाइयां स्थापित करने की तैयारी में हैं. इन कंपनियों की ओर से कुल 900 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा गया है. दोनों कंपनियों को 10-10 एकड़ भूमि देने पर यमुना प्राधिकरण विचार कर रहा है. प्राधिकरण के अधिकारियों से मंगलवार को जापानी कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इनमें क्योवा लेदर क्लाथ कंपनी लिमिटेड (जो टोयोटा समूह से जुड़ी है) और मेइरा कॉर्पोरेशन शामिल हैं.
कार सीट इंटीरियर सामग्री में एक्सपर्ट
क्योवा लेदर क्लाथ कंपनी लिमिटेड कृत्रिम लेदर व कार सीट इंटीरियर सामग्री के उत्पादन में एक्सपर्ट है. कंपनी मारुति सुजुकी और टोयोटा जैसी दिग्गज वाहन कंपनियों को अपनी सामग्री की आपूर्ति करती है. भारत में यह कंपनी कृष्णा ग्रुप के साथ साझेदारी में अपनी इकाई स्थापित करेगी और 450 करोड़ रुपये का निवेश करेगी.
नट-बोल्ट बनेगा
मेइरा कॉर्पोरेशन ट्रैक्टर व भारी वाहनों में इस्तेमाल होने वाले नट-बोल्ट का निर्माण करेगी. कंपनी अपने उत्पाद एस्कार्ट्स कुबोटा को आपूर्ति करेगी और इसके लिए भी 450 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है. यमुना प्राधिकरण दोनों इकाइयों को सेक्टर-8 में जमीन देने की तैयारी में है, जो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक तेजी से विकसित हो रहा औद्योगिक क्षेत्र है.
शासन को भेजा गया प्रस्ताव
यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों कंपनियों के प्रस्ताव शासन को भेजे जा रहे हैं. अनुमति मिलते ही भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. उन्होंने कहा कि इन निवेश प्रस्तावों से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और यमुना प्राधिकरण औद्योगिक नक्शे पर और मजबूती से उभरेगा.
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के 8 गांव में बनेंगे नए केंद्र, जानें क्या है पूरा प्लान ?
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
1 hr ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
3 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
5 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines