Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में बन रही टाॅय पार्क योजना जल्द परवान चढ़ेगी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की ओर से सोमवार को सेक्टर 33 स्थित टॉय पार्क योजना के आवंटियों के साथ एक महत्वपूर्ण इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने की। सत्र का उद्देश्य टॉय पार्क योजना से जुड़े उद्योगपतियों की समस्याएं सुनना और उन्हें शीघ्र समाधान की दिशा में मार्गदर्शन देना था।
लीज डीड और कब्जा प्रमाण पत्र है मुद्दा
बैठक में लीज डीड, कब्जा प्रमाण पत्र, भवन मानचित्र की स्वीकृति और निर्माण प्रक्रिया में आ रही बाधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। प्राधिकरण की ओर से जानकारी दी गई कि टॉय पार्क योजना के तहत अब तक 140 भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं, जिनमें से 84 आवंटियों ने अपनी लीज डीड निष्पादित कर ली है। 97 आवंटियों को चेकलिस्ट जारी की जा चुकी है।
स्वदेशी खिलौना उद्योग को बढ़ावा
सीईओ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि यह योजना केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य देश में स्वदेशी खिलौना उद्योग को बढ़ावा देना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लीज डीड के बाद समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य शुरू करना अनिवार्य है। ऐसे में यह पार्क समयबद्ध तरीके शुरू हो सकेगा।
सुनियोजित कार्य योजना करें तैयार
प्राधिकरण ने सभी आवंटियों से अपील की है कि वह अपनी लीज डीड निष्पादन, कब्जा प्राप्ति और मानचित्र स्वीकृति की तिथियों सहित एक सुनियोजित कार्ययोजना जल्द से जल्द साझा करें। बैठक में उपस्थित आवंटियों ने निर्माण से जुड़ी प्रशासनिक बाधाओं और आवश्यक सुविधाओं की मांग रखी, जिस पर प्राधिकरण के सीईओ ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: यमुना सिटी के वीरान भूखंडों पर होगी बसावट, यीडा ने तैयार किया स्पेशल प्लाॅन
संबंधित खबरें
राजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
1 hr agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी पर जताया भरोसा, बनाए गए अध्यक्ष
2 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
2 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
3 hrs agoअग्निमित्रा पॉल का विपक्ष पर तीखा हमला, बोलीं- 'मच्छार' ने दिखा दिया भारत की ताकत का असर
5 hrs agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
6 hrs ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
7 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
8 hrs agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
9 hrs agoदिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines