Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्ट्रीट डाग्स का आतंक, बच्चों-बुजुर्गों पर कर रहे हमला

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी-2 की 14 एवेन्यू सोसायटी के निवासी इन दिनों लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या से परेशान हैं. सोसायटी में आए दिन कुत्तों के हमले की घटनाएं हो रही हैं, जिससे निवासियों में दहशत का माहौल है. पार्क और पार्किंग एरिया में जाना लोगों के लिए खतरे से खाली नहीं रहा.

Noida Dog Attack

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी-2 की 14 एवेन्यू सोसायटी के निवासी इन दिनों लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या से परेशान हैं. सोसायटी में आए दिन कुत्तों के हमले की घटनाएं हो रही हैं, जिससे निवासियों में दहशत का माहौल है. पार्क और पार्किंग एरिया में जाना लोगों के लिए खतरे से खाली नहीं रहा. निवासियों का कहना है कि कई बार बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर कुत्ते हमला कर चुके हैं, लेकिन न तो बिल्डर प्रबंधन और न ही प्राधिकरण ने अब तक कोई ठोस कदम उठाया है.

पार्किंग में छिपे रहते हैं कुत्त

निवासी आशीष कुमार ने बताया कि सोसायटी के बेसमेंट और पार्किंग एरिया में लावारिस कुत्तों का हर समय जमावड़ा लगा रहता है. ये कुत्ते गाड़ियों के नीचे बैठे रहते हैं और जैसे ही कोई वाहन खड़ा करने या निकालने जाता है तो अचानक हमला कर देते हैं. कई बार लोग घायल भी हो चुके हैं.

बच्चों का पार्क जाना मुश्किल

निवासी रमेश कुमार ने बताया कि पार्क में शाम के समय खेलने जाने वाले बच्चों को ये कुत्ते निशाना बना लेते हैं. अब बच्चों को बाहर भेजने में डर लगता है. कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. निवासियों का कहना है कि उन्होंने इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार बिल्डर प्रबंधन और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को शिकायत दी है। यहां तक कि प्रदर्शन भी किए, मगर अब तक किसी भी स्तर पर कोई ठोस समाधान नहीं निकला है.

सुबह-शाम टहलना बंद

लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय पार्क में टहलना या बच्चों का खेलना मुश्किल हो गया है. कई बार कुत्तों के झुंड एक साथ दौड़ पड़ते हैं, जिससे लोग घरों से बाहर निकलने से भी डरते हैं. निवासियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द लावारिस कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम भेजा जाए और सोसायटी में सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए जाएं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ