हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला ग्रीनशायर सोसायटी में दस दिन से लिफ्ट खराब, 125 परिवार परेशान

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला ग्रीनशायर सोसायटी के टावर जी-8 में पिछले दस दिनों से एक लिफ्ट खराब है, जिससे टावर में रहने वाले करीब 125 परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला ग्रीनशायर सोसायटी के टावर जी-8 में पिछले दस दिनों से एक लिफ्ट खराब है, जिससे टावर में रहने वाले करीब 125 परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. निवासियों का कहना है कि सिर्फ एक लिफ्ट चालू होने से सुबह-शाम लंबी कतार लग जाती है और आने-जाने में काफी समय बर्बाद होता है.

20 मंजिला है टावर

20 मंजिला इस टावर में दो यात्री लिफ्ट और एक सर्विस लिफ्ट लगी हुई हैं. इनमें से एक यात्री लिफ्ट खराब है, जबकि सर्विस लिफ्ट का इस्तेमाल सीमित रूप से किया जा रहा है. निवासियों ने बताया कि खराब लिफ्ट की मरम्मत के लिए कई बार मेंटेनेंस टीम से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन हर बार उपकरण न मिलने का बहाना बनाया जा रहा है.

दो दिन का समय मांगा

निवासियों के मुताबिक, मेंटेनेंस टीम ने बृहस्पतिवार को भी दो दिन का समय और मांगा है. उनका कहना है कि मरम्मत के लिए जरूरी उपकरण अभी आने बाकी हैं. उपकरण मिलने के बाद लिफ्ट को ठीक कराया जाएगा. लगातार हो रही देरी से परेशान होकर निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से शिकायत दर्ज कराई है. लोगों का कहना है कि बार-बार याद दिलाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है.

विज्ञापन

बच्चों और बुजुर्ग को परेशानी

सोसायटी में रहने वाले बच्चों और बुजुर्ग को इस वजह से सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. कई बार लिफ्ट भरी होने की वजह से बच्चों व बुजुर्ग को सीढ़ियों से चढ़कर जाना पड़ता है. यह उनके रोज के जीवन पर असर डाल रहा है.

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: बीआईसी पर फिर से दौड़ेगी F-1 कारें, जापान के डेलिगेट्स पहुंचे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola