Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गैलेक्सी रॉयल सोसाइटी के सैकड़ों परिवार इन दिनों गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि पिछले दो हफ्तों से घरों में आने वाला पानी पूरी तरह से दूषित है, जिसका रंग काला और गंध अत्यधिक तेज है। इससे न केवल दैनिक कार्यों में दिक्कत हो रही है बल्कि स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।
विरोध प्रदर्शन भी कर चुके है
रविवार को इस समस्या को लेकर रहवासियों ने सोसाइटी परिसर में विरोध प्रदर्शन भी किया था। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्होंने दो महीने पहले ही बिल्डर प्रबंधन से टैंकों की सफाई की मांग की थी, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। अब जब हालात बिगड़ गए हैं तो मेंटेनेंस विभाग ने सफाई का शेड्यूल जारी किया है जिसमें अत्यधिक देरी की जा रही है।
517 परिवार रहते है
सोसायटी निवासी मयंक गुप्ता ने बताया कि यहां करीब 517 परिवार रहते हैं। सभी को पानी के लिए बाहर से बोतल या कैन मंगवानी पड़ रही है। यह अतिरिक्त खर्च भी लोगों पर बोझ बन गया है।
फिल्टर करने के बाद भी नहीं मिल रही राहत
निवासियों ने बताया कि पानी को फिल्टर करने के बाद भी उसमें से तेज बदबू आती है और स्वाद भी खराब होता है। कई लोगों ने पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायतें की हैं, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। फिलहाल लोग घर पर ही प्राथमिक उपचार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में 4 दिन तक बंद रहेगी लिफ्ट, असुविधा से परेशान निवासी
संबंधित खबरें
निशा भगत के निधन से जनजातीय समाज में शोक, श्रद्धांजलि देंगे झारखंड के नेता
3 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
3 hrs agoअभिषेक बनर्जी के घर पर आधी रात को हमला, बोले- '7वीं बार जान लेने की कोशिश'
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को मिलेगी 55 करोड़ मिलियन यूनिट बिजली
3 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
4 hrs agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
4 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
4 hrs agoमां पर मारपीट का आरोप, दादा-दादी संग रहना चाहता है किशोर
5 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
5 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines