Greater Noida News: उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) में प्रबंधक विद्युत यांत्रिक के पद पर तैनात हेमेंद्र प्रताप सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. लगातार अनुपस्थित रहने, नियमों की अनदेखी और मनमानी करने के आरोपों के चलते यह कार्रवाई की गई है.
2020 में हुआ था ट्रांसफर
शासन ने 27 नवंबर 2020 को हेमेंद्र प्रताप का ट्रांसफर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से यूपीसीडा में किया था. 1 दिसंबर 2020 को उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने नए पद पर कार्यभार नहीं संभाला. करीब डेढ़ साल तक यानी 18 अप्रैल 2022 तक वे अनुपस्थित रहे.
नहीं दिया कोई संतोषजनक जवाब
इस दौरान न तो उन्होंने निर्धारित प्रारूप में चिकित्सा अवकाश के लिए आवेदन दिया और न ही किसी अधिकारी को संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया. उन पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने और अवकाश स्वीकृति के बिना गैरहाजिर रहने जैसे गंभीर आरोप लगे.
आदेश हुआ जारी
मामले की जांच यूपीसीडा के एसीईओ ने की, जिसमें आरोप सही पाए गए. इसके बाद लोक सेवा आयोग की सहमति से औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के अनुमोदन पर मंगलवार को बर्खास्तगी का आदेश जारी किया गया.
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा में भूटानी इन्फ्रा और सीबीएस इंटरनेशनल पर एफआईआर, 1.62 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
संबंधित खबरें
दिल्ली में 13 अक्टूबर को ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
6 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
8 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
10 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
10 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
11 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
11 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
11 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
11 hrs agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines