हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा से 20 मिनट में पहुंचेंगे फरीदाबाद, शासन ने सड़क निर्माण को दी 65.50 करोड़ की मंजूरी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद के बीच सीधा संपर्क अब एक हकीकत बनने जा रहा है। वर्षों से लंबित इस परियोजना को अब उत्तर प्रदेश सरकार ने 65.50 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी देकर नई रफ्तार दे दी है।

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद के लिए बनने वाला मंझावली पुल।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद के बीच सीधा संपर्क अब एक हकीकत बनने जा रहा है। वर्षों से लंबित इस परियोजना को अब उत्तर प्रदेश सरकार ने 65.50 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी देकर नई रफ्तार दे दी है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अट्टा गुजरान से लेकर मंझावली पुल तक सड़क निर्माण और चैड़ीकरण का कार्य अब शीघ्र शुरू होगा। इस सड़क के तैयार होने के बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा महज 20 मिनट में पूरी की जा सकेगी।

सड़क और पुल का अब होगा सीधा जुड़ाव

हरियाणा सीमा में मंझावली गांव के सामने यमुना नदी पर फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाला पुल पहले ही तैयार हो चुका है। ग्रेटर नोएडा की ओर से पुल तक सड़क न होने के चलते लोग आज भी कच्चे रास्ते से होकर गुजरने को मजबूर है। इस स्थिति में बारिश के दौरान फिसलने और दुर्घटना का जोखिम बना रहता है।

1.7 किलोमीटर की नई सड़क बनेगी

प्राधिकरण की योजना है कि मंझावली पुल से ग्रेटर नोएडा की सीमा तक 1.7 किलोमीटर नई सड़क बनाई जाएगी, जबकि 3.29 किलोमीटर पुरानी सड़क का आकार बड़ा कर उसे चार लेन का किया जाएगा। इसके लिए कुल 4.99 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को सौंपी गई है।

जमीन अधिग्रहण तेजी से जारी

परियोजना के लिए 4 गांवों की कुल 6.888 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जा रही है, जिसमें 110 किसानों से जमीन खरीदी जानी है। जिला प्रशासन ने बताया कि अब तक 50 पर्सेंट से अधिक किसानों से बैनामा किया जा चुका है। 3,720 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है। 25 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि पूर्व में जारी हो चुकी है, जबकि शेष के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है।

11 साल से अटका था सपना

मंझावली पुल परियोजना की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी। पुल निर्माण तो लगभग पूरा हो गया, लेकिन ग्रेटर नोएडा में भूमि विवाद के कारण सड़क निर्माण 11 वर्षों से अटका पड़ा था। सड़क के अभाव में यह पुल अब तक उपयोग में नहीं आ पा रहा था, जिससे लोगों को दिल्ली या नोएडा होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ता था।

छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को मिलेगा लाभ

सड़क बन जाने से फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा आने वाले कर्मचारियों और छात्रों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। अब उन्हें दिल्ली के ट्रैफिक से जूझने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही दोनों शहरों के बीच व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियां भी तेज होंगी।

शासन से मंजूरी

पीडब्ल्यूडी की अधिशासी अभियंता कंचन ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए शासन से 65.50 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। टेंडर दस्तावेज तैयार किए जा रहे है। निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।

किसानों से हुआ बैनामा

गौतमबुद्धनगर के एडीएम एलए बच्चू सिंह ने बताया कि अब तक 50 प्रतिशत किसानों से जमीन का बैनामा हो चुका है। मुआवजा वितरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। शेष राशि के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी स्टेडियम, 3 महीने में तैयार होगी डीपीआर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें