खुशखबरी: दिल्ली एयरपोर्ट से ग्रेटर नोएडा के बीच दौड़ेगी मेट्रो, 37 KM की दूरी 1 घंटे में पूरी हो जाएगी
Edited By News24 हिंदी

delhi metro
Edited By News24 हिंदी

delhi metro
Delhi Noida Metro: ग्रेटर नोएडा और दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि अब जल्द ही दिल्ली से ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो दौड़ेगी, जिससे दिल्ली एयरपोर्ट से ग्रेटर नोएडा के बीच की दूरी भी जल्द पूरी हो जाएगी, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और ग्रेटर नोएडा के बीच प्रस्तावित मेट्रो रेल लिंक के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके बाद इस प्रोजेक्ट में तेजी आने की संभावना है।
दिल्ली और ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी होने से दिल्ली एयरपोर्ट से ग्रेटर नोएडा के बीच की 37 किलोमीटर की दूरी 1 घंटे में पूरी हो जाएगी। जिससे दोनों शहरों के लोगों को आसानी होगी। बताया जा रहा है कि नई प्रस्तावित परियोजना के तहत दो मेट्रो रेल खंड होंगे, जिसमें एक जेवर के प्रस्तावित हवाई अड्डे और ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क के बीच होगा, जबकि दूसरा पार्क ग्रेटर नोएडा से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच होगा, इनको विकसित करने पर जल्द ही काम शुरू होगा, वहीं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दिल्ली हवाई अड्डे के लिए पहले से ही एक कनेक्टिंग है, जबकि अब यह प्रस्तावित योजना नई दिल्ली से ग्रेटर नोएडा के बीच की दूरी को भी कम समय में पूरा कर देगी।
येडा के विशेष कार्य अधिकारी और नोएडा हवाईअड्डे के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया का कहना है कि ‘यह योजना दोनों हवाई अड्डों के बीच यात्रियों को होने वाली परेशानियों को कम कर देगी, क्योंकि दोनों एयरपोर्ट के बीच की दूरी 75 किलोमीटर है, लेकिन मेट्रो परियोजना शुरू होने से यह दूरी जल्द ही तय हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक YEIDA ने DMRC के बीच हुई हस्ताक्षर के अनुसार इस काम की DPR 31 मार्च 2023 तक करने की गाइडलाइन तय की गई है।
खास बात यह हैकि DMRC के अधिकारियों ने YEIDA को सूचित किया कि बयान के अनुसार, जेवर में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच प्रस्तावित मेट्रो मार्ग को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के माध्यम से जोड़ा जा सकता है। एयरपोर्ट लाइन के सभी स्टेशनों पर यात्रियों को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए चेक-इन सुविधा भी मिलेगी, प्रजेंटेशन में डीएमआरसी के अधिकारियों ने यह भी बताया गया कि इस नए मेट्रो रूट के बनने से दोनों एयरपोर्ट के बीच की दूरी करीब 1 घंटे होगी। इस परियोजना के शुरू होने से लोगों को आसानी होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: