Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के वर्क सर्कल-8 के अंतर्गत गांव तालड़ा में प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए करीब 50,000 वर्ग मीटर अधिसूचित क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त कराया। अभियान को स्थानीय पुलिस के सहयोग से चलाया गया। प्राधिकरण ने संदेश दिया है कि यदि किसी ने अधिसूचित क्षेत्र में अतिक्रमण करने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जीरो टाॅलरेंस की नीति
कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। प्राधिकरण की यह कार्यवाही अवैध कब्जों के खिलाफ उसकी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है। सुबह जब कार्रवाई शुरू हुई तो हड़कंप मच गया। मौके से अतिक्रमण करने वाले भाग खड़े हुए।
अवैध निर्माण बर्दाशत नहीं
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि अधिसूचित क्षेत्रों में अवैध निर्माण व अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अभियान के सफल संचालन से क्षेत्र में विकास कार्यों की राह में आ रही बाधाओं को दूर करने में मदद मिलेगी। आने वाले समय में विकास की गति बढ़ेगी। इससे लोगों को लाभ होगा।
कई और जगह होगी कार्रवाई
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण वर्तमान में उन जगहों की पहचान कर रहा है जहां पर अतिक्रमण किया गया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी हाल ही में ग्रीन बेल्ट से अतिक्रमण हटाकर 24 दुकानों को ध्वस्त किया गया था। प्राधिकरण जल्द ही कई और जगह भी कार्रवाई कर सकता है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: यमुना प्राधिकरण ने उद्योगों की रफ्तार बढ़ाने को उठाया सख्त कदम, आवंटियों को भेजे नोटिस
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
3 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
4 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
6 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
6 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
7 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
8 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
8 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
8 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines