Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में तमंचा लेकर स्कूल पहुंचा 11वीं का छात्र, पुलिस ने लिया हिरासत में

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दादरी नगर के प्रतिष्ठित मिहिर भोज इंटर कॉलेज में शुक्रवार को हड़कंप मच गया. कक्षा 11 में पढ़ने वाला 16 वर्षीय छात्र अपने बैग में तमंचा लेकर विद्यालय परिसर में पहुंच गया.

Crime Scene

Credit- News 24 GFX

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दादरी नगर के प्रतिष्ठित मिहिर भोज इंटर कॉलेज में शुक्रवार को हड़कंप मच गया. कक्षा 11 में पढ़ने वाला 16 वर्षीय छात्र अपने बैग में तमंचा लेकर विद्यालय परिसर में पहुंच गया. पुलिस जांच में इस मामले की पुष्टि हुई है. पुलिस ने छात्रा को हिरासत में ले लिया है.

साथी छात्र को दिखाया हथियार

छात्र ने यह हथियार कॉलेज में मौजूद एक अन्य छात्र को दिखाया. घटना की जानकारी जब प्रधानाचार्य तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल संबंधित छात्र को बुलाकर पूछताछ की. संतोषजनक उत्तर न मिलने पर स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छात्र को हिरासत में लेकर उसके पास से तमंचा बरामद किया. इसके बाद किशोर को कोतवाली ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

Advertisment

आखिर छात्र के पास कैसे पहुंचा तमंचा

पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है कि आखिर इतनी कम उम्र में छात्र के पास हथियार कैसे पहुंचा और उसका उद्देश्य क्या था. पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है. पुलिस का दावा है जल्द ही इस कड़ी को सुलझाया जाएगा कि आखिर छात्र के पास तमंचा पहुंचा कैसे?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ