हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा में बड़ा एक्शन, 100 करोड़ की जमीन पर गरजा प्राधिकरण का बुलडोजर, जानें क्या हैं पूरा मामला

 ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने चिटहेरा में अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया है। अवैध निर्माण करने वालों पर ग्रेनो प्राधिकरण ने कार्रवाई की है। करीब 50 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। जमीन की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा चिटहेरा में गिराया गया अतिक्रमण

Greater Noida News : चिटहेरा गांव में अधिसूचित एरिया पर अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को बुलडोजर चलाया गया। प्राधिकरण ने करीब 50 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया है, जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। बताया जा रहा है कि कालोनाइजर इस जमीन पर अवैध निर्माण कर वेयर हाउस बनाने की कोशिश रहे थे।

सीईओ ने कड़ी कार्रवाई के दिए थे निर्देश

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की टीम अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को चिटेहरा गांव में कार्रवाई की। प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने बताया कि कालोनाइजर ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया ग्राम चिटेहरा के खसरा संख्या 169, 170, 171 व 172 की करीब 50 हजार वर्ग मीटर जमीन पर बिना प्राधिकरण की अनुमति निर्माण कर अवैध कालोनी काटने की कोशिश कर रहे थे।

बिना नक्शा पास कराए हो रहा था अवैध निर्माण

बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए प्राधिकरण की तरफ से नोटिस भी जारी की गई, लेकिन कालोनाइजर चोरी-छिपे अवैध कालोनी काटने की कोशिश कर रहे थे। शुक्रवार को महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह, विशेष कार्याधिकारी जितेंद्र गौतम, ओएसडी राम नयन सिंह, वर्क सर्किल तीन के प्रभारी राजेश कुमार निम और वर्क सर्किल 1 के प्रभारी प्रभात शंकर सहित वर्क सर्किल 1, 2, 3 व 4 का समस्त स्टाफ ने मिलकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने 6 जेसीबी और 5 डंपर की मदद से तीन घंटे में अवैध अतिक्रमण गिरा दिया।

विज्ञापन

एसीईओ ने दी चेतावनी

एसीईओ सुमित यादव ने अतिक्रमण करने वाले को चेतावनी दी है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में बिना अनुमति या बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण कर ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसीईओ ने जनमानस से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं।

 

ये भी पढ़ें: नोएडा में अजब प्रेम की गजब कहानी, 12 साल के किशोर को लेकर लड़की हुई फरार, जानें क्या है मामला

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola