हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा में 2 साल की बच्ची की हत्या के मामले में पिता कैसे हुआ निर्दोष साबित, जानें पूरी वारदात

ग्रेटर नोएडा में करीब 12 साल पहले हुई 2 साल की बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने पिता को आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया था। अब कोर्ट ने उसको बरी कर दिया है। पढ़े ग्रेटर नोएडा से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन
Greater Noida Case

Greater Noida News: जिला न्यायालय गौतमबुद्ध नगर ने 2 साल की बच्ची की हत्या के मामले में पिता को निर्दोष मानते हुए बरी कर दिया है। साक्ष्य एवं गवाह के अभाव में आरोपी को बरी किया गया है। कोर्ट का निर्णय सुनने के बाद आरोपी ने राहत की सांस ली है।

यह था मामला

कासना थाने में 31 दिसंबर 2013 को सोनू ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि उसके पति नीरज ने शराब के नशे में धुत होकर उसकी 2 साल की बेटी तनु को दीवार के पास पत्थर से दबाकर मार डाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता नीरज को गिरफ्तार किया और आरोपी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी।

क्या बोले अधिवक्ता

अधिवक्ता मनोज तेवतिया ने बताया कि इस मामले में पति के खिलाफ पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल होने के बाद सुनवाई शुरू हुई। कोर्ट में बताया गया कि नीरज के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गवाहों के बयान गलत तरीके से दर्ज किया। इस मामले में कोई ठोस सबूत नहीं है।

विज्ञापन

दम घुटने से हुई थी मौत

कोर्ट में बताया गया की बच्ची की मौत दम घुटने से हुई, लेकिन यह साबित नहीं हो पाया कि नीरज ने जानबूझकर उसकी हत्या की और शव को छुपाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी मौत दम घुटने से हुई थी इसकी पुष्टि हुई थी। मामले में कई गवाह और सबूत पेश किए गए, लेकिन वह भी नीरज को दोषी नहीं बना सके। संदेह का लाभ देते हुए कोर्ट ने पिता नीरज को बरी कर दिया है।

12 साल तक चली सुनवाई

2 साल की बच्ची की हत्या के मामले में करीब 12 साल तक जिला न्यायालय गौतमबुद्ध नगर में सुनवाई चली। इस दौरान कई बार गवाह पेश नहीं हुए और कई लोग अपनी गवाही से भी पलट गए। सबूत का भी अभाव रहा। इसी का लाभ नीरज को मिला और वह बरीहो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई। यह नीरज के पक्ष में गया और संदेह का लाभ उसे मिला।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola