Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर मंगलवार को यमुना प्राधिकरण और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की. अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर सख्त रुख अपनाते हुए टीम ने करीब 1.10 लाख स्क्वायर मीटर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 250 करोड़ रुपये आंकी गई है.
एयरपोर्ट के पास है टप्पल
कार्रवाई टप्पल क्षेत्र में की गई, जो एयरपोर्ट के नजदीक आता है. यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्राधिकरण और तहसील प्रशासन की टीम ने दो अवैध कॉलोनियों और कई पक्के निर्माणों को ध्वस्त किया. कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से मकान, बाउंड्री वॉल और अवैध प्लॉटिंग के निशान मिटा दिए गए.
भू माफियाओं की साजिश
ओएसडी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट परियोजना के चलते इस क्षेत्र की जमीनों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है. इसका फायदा उठाकर कुछ भूमाफिया किसानों से जमीन खरीदकर उसे छोटे टुकड़ों में बांटकर गैरकानूनी तरीके से कॉलोनियां काट रहे थे और भोले-भाले लोगों को प्लॉट बेच रहे थे. उन्होंने दो टूक कहा कि नोएडा एयरपोर्ट और उसके आसपास के अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध कॉलोनी, प्लॉटिंग या निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
एयरपोर्ट बनने के बाद से जमीन हुई महंगी
स्थानीय निवासियों का कहना है कि एयरपोर्ट परियोजना घोषित होने के बाद इस क्षेत्र की जमीन की कीमतें कई गुना बढ़ गई हैं. इसी का फायदा उठाकर अवैध कॉलोनाइजर और बिचैलिये लोगों को फर्जी प्लॉटिंग कर प्लॉट बेचने की कोशिश कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
33 mins agoस्कूल में चपरासी ने 16 साल की छात्रा को पीछे से दबोचा, जबरन किया किस
1 hr agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
1 hr agoदशहरा पर दिल्ली पुलिस अलर्ट, लाल किले के पास CCTV और 2000 जवान तैनात
10 hrs agoVIDEO: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर क्यों मचा बवाल? CISF जवान की हुई तारीफ
11 hrs agoदशहरा पर नोएडा में ट्रैफिक में फंस सकते हैं आप! कई जगह रूट डायवर्जन
11 hrs agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 hrs agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
15 hrs agoनेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस को हाई कोर्ट में दी चुनौती
16 hrs agoसीएम योगी की पाती: विजयादशमी पर अहंकार और अन्याय रूपी रावण के दहन की अपील
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines