Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बैचलर होना युवाओं के लिए किसी गुनाह से कम नहीं है। ऐसा हम नहीं कह रहे है, ऐसे मामले सामने आए है जिससे यह बात साबित हुई है। बैचलर को घर नहीं देने का तुगलकी फरमान जारी कर कई सोसायटी के एओए ने अपना काॅलर ऊंचा किया है। मिग्सन ट्विंस सोसायटी में बैचलर्स को घर देने के विवाद में हुई मारपीट इस बात का जीता जागता उदाहरण है। इतना ही नहीं दो दिन पहले गौर सौंदर्यम सोसायटी के एओए ने भी बैचलर्स को घर नहीं देने का फरमान सुनाया था।
यह आदेश समानता के अधिकार का है हनन
गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी ने बताया कि सोसायटी में बैचलर्स को किराए पर घर नहीं देने के कई कारण हो सकते है, लेकिन यह बात भी सच है कि यह समानता के अधिकार का हनन है। कोई भी सोसायटी लिखिति में यह निर्णय नहीं ले सकती है। यह पूरी तरह से भारतीय संविधान के खिलाफ है। संविधान के अनुच्छेद 14 समानता का अधिकार कहता है कि नियम सबके लिए एक बराबर है। किसी को यह कहकर घर पर किराए पर न देना कि वह अनमैरिड है, यह पूरी तरह से गलत है।
सोसायटी के लोग बोले, परिवार के साथ रहना मुश्किल
एक तरफ समानता के अधिकार का हवाला है तो दूसरी तरफ सोसायटी में रहने वाले लोगों का तर्क जानना भी जरूरी है। सोसायटी के एओए के लोगों का कहना है कि बैचलर्स को घर किराए पर देने पर युवक देर रात तेज आवाज में गाना बजाते है। आए दिन उनके यहां पार्टी होती है। कई बार शराब पार्टी के वीडियो भी वायरल हुए है। ऐसे में जिस घर में बैचलर्स किराए पर रहते है उनके आस-पास फैमिली का रहना मुश्किल हो जाता है।
बैचलर्स का झलका दर्द
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले बैचलर्स अक्षत, अभिनव समेत कई अन्य का कहना है कि वह अविवाहित है इसमें उनकी क्या गलती है। वह नौकरी के लिए इस शहर में रह रहे है। उनको कही किराए पर मकान नहीं मिलता है। ऐसे में उनको मजबूरी में पीजी या फिर छात्रावास में रहना पड़ता है। जरूरी नहीं कि हर बैचलर पार्टी करे या फिर तेज आवाज में म्यूजिक बजाए।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: क्या है इस वायरल पोस्ट की सच्चाई, नोएडा एयरपोर्ट के पास निर्माण पर क्यों लगी रोक?
संबंधित खबरें
'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
9 mins agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
57 mins agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
1 hr agoछुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
1 hr agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 hr agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
1 hr agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
2 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines