हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी का जल्द होगा शिलान्यास, जुटेंगे फिल्मी सितारें

Greater Noida News : फिल्म निर्माता बोनी कपूर की भूटानी इंफ्रा फिल्म सिटी का निर्माण कर रही है। ऐसे में शिलान्यास में कूपर परिवार के कई नामी चेहरे देखने को मिल सकते है। लाइट, कैमरा, एक्शन का प्लान पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Noida film city

Greater Noida News : यमुना सिटी के सेक्टर 21 में बन रही फिल्म सिटी का शिलान्यास जल्द होगा। यहां फिल्मी सितारें जुटेंगे। फिल्म सिटी के शिलान्यास की सारी तैयारी यमुना प्राधिकरण की तरफ से पूरी कर ली गई है। 1 हजार एकड़ में बन रही फिल्म सिटी के पहले चरण में 230 एकड़ जमीन पर निर्माण होगा। पूरी फिल्म सिटी को बनने में 8 साल लगेंगे। हालांकि डेढ़ साल में पहले चरण का काम पूरा होने के बाद यहां फिल्मों की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

बोनी कपूर की कंपनी कर रही निर्माण

फिल्म निर्माता बोनी कपूर की भूटानी इंफ्रा फिल्म सिटी का निर्माण कर रही है। ऐसे में शिलान्यास कार्यक्रम में कूपर परिवार के कई नामी चेहरे देखने को मिल सकते है। लाइट, कैमरा, एक्शन का प्लान पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। शिलान्यास कार्यक्रम में बाॅलीवुड इंडस्ट्री के कई और नामी चेहरे आ सकते है।

 

26 एकड़ में डेवलप हो रही ग्रीन बेल्ट

फिल्म सिटी के अंदर 26 एकड़ में ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी, जबकि 54 एकड़ में फिल्म स्टूडियो व शूटिंग के लिए विश्वविद्यालय समेत अन्य गतिविधियां शामिल होंगी। फिल्म सिटी के निर्माण से ग्रेटर नोएडा व यमुना सिटी क्षेत्र में विकास को पंख लगेंगे। लोग यहीं से अपने सपनों की उड़ान भर सकेंगे। बता दें कि यमुना क्षेत्र में एशिया का सबसे बड़ा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी बनकर तैयार हो रहा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Good News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 1500 खरीदारों के आखिर क्यों खिले चेहरे, ऐसा क्या मिला कि हो गई बल्ले-बल्ले

 

रनवे हो रहा तैयार

फिल्म सिटी में हेलीकॉप्टर से शूटिंग की भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए यहां पर रनवे तैयार किया जा रहा है, जिससे कि फिल्मों की शूटिंग हेलीकॉप्टर से भी की जा सके। फिल्म को बेहतरीन तरीके से शूट करने के लिए फिल्म सिटी के अंदर संसद लोकेशन, समुद्र एरिया के अलावा साउंड स्टेज व कई अन्य मुख्य स्थान बनाए जाएंगे।

विज्ञापन

15 मिनट की दूरी पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट

जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से महज 15 मिनट की दूरी पर यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे सेक्टर 21 में फिल्म सिटी बन रही है। 1510 करोड़ की लागत से फिल्म सिटी का निर्माण होगा। यहां शूटिंग के लिए ताजमहल, वाराणसी के घाट के साथ देश के ऐतिहासिक किले और महल भी होंगे। इसके अलावा विदेशों की लोकेशन भी तैयार की जाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola