Greater Noida News: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएम मेधा रूपम द्वारा बुलाई गई बैठक से 13 मजिस्ट्रेटों की गैरहाजिरी को डीएम ने गंभीरता से लिया है। डीएम ने अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सख्त चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर एफआईआर तक दर्ज की जा सकती है।
2 सितंबर को बुलाई गई थी महत्वपूर्ण बैठक
डीएम कार्यालय में 2 सितंबर को परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियों, ड्यूटी के निर्धारण, केंद्रों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई थी। इस अहम बैठक से 13 मजिस्ट्रेट गैरहाजिर रहे। डीएम ने उनकी अनुपस्थिति को लापरवाही मानते हुए तुरंत नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
सख्त रुख अपनाएंगी डीएम मेधा रूपम
डीएम मेधा रूपम ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा जैसी जिम्मेदारी के समय किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर संबंधित अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं देते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है।
6 और 7 सितंबर को दो पालियों में होगी
जनपद गौतमबुद्धनगर में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 का आयोजन 6 और 7 सितंबर को दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली में सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली में दोपहर 3 से 5 बजे तक परीक्षा होगी।
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
19 mins agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
1 hr agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
2 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
4 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
4 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
4 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
5 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines