Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी 2 स्थित कासा वुडस्टॉक सोसायटी के निवासियों ने सोमवार शाम बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बुनियादी सुविधाओं की कमी, खराब लिफ्ट, जर्जर बेसमेंट और कचरे की सफाई न होने जैसी समस्याओं से परेशान होकर लोग सोसायटी परिसर में एकत्रित हुए और नाराजगी जाहिर की। हालांकि पुलिस ने लोगों को सड़क जाम करने से रोकते हुए मामला शांत कराया।
वसूली पूरी, सुविधा जीरो
सोसायटी के निवासी कुलदीप, मुकेश और गोविंद ने बताया कि बिल्डर द्वारा 3.10 रूपये प्रति वर्ग फीट के हिसाब से मेंटेनेंस चार्ज वसूला जा रहा है। इसके बदले में सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सबसे गंभीर मुद्दा लिफ्टों की खराब स्थिति है। बीते 9 महीनों से लिफ्ट का एएमसी नहीं कराया गया है, जिससे लिफ्टें बार-बार खराब हो रही हैं।
बेसमेंट में भरा पानी, जगह-जगह कचरा
निवासियों ने बताया कि सोसायटी के बेसमेंट में लंबे समय से पानी भरा हुआ है। एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) भी ठीक से काम नहीं कर रहा। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इन समस्याओं को लेकर कई बार बिल्डर प्रबंधन को शिकायत दी गई, लेकिन किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया गया।
बैठक का वादा पूरा नहीं
रविवार को भी लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर चुके हैं। उस समय पुलिस ने हस्तक्षेप कर सोमवार को बिल्डर और निवासियों के बीच बैठक कराने का वादा किया था, लेकिन बैठक नहीं हो सकी। इस कारण सोमवार शाम फिर से लोग एकत्र हुए और बिल्डर के खिलाफ हंगामा किया। प्रदर्शनकारी सड़क जाम करने के लिए आगे बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें समय रहते रोक लिया।
मंगलवार तक की दी चेतावनी
निवासियों ने स्पष्ट कहा है कि यदि मंगलवार को बिल्डर के साथ बैठक नहीं कराई गई और समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह दोबारा से सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। निवासियों का कहना है कि उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। वह सुविधाओं के लिए तरस रहे है।
संबंधित खबरें
'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
9 mins agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
57 mins agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
1 hr agoछुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
1 hr agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 hr agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
1 hr agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
2 hrs agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines