Greater Noida News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए कार सवार युवकों ने युवक पर किया हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम बदले की भावना में की गई मारपीट की वारदात से हड़कंप मच गया. पूर्वांचल रॉयल सोसायटी के पास कार सवार आठ युवकों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया

Crime Scene

Credit- News24GFX

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम बदले की भावना में की गई मारपीट की वारदात से हड़कंप मच गया. पूर्वांचल रॉयल सोसायटी के पास कार सवार आठ युवकों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा घटनाक्रम वीडियो में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान हुआ था विवाद

बीटा-2 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दो दिन पहले चूहड़पुर गांव में कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान विवाद हुआ था. उसी दौरान चूहड़पुर निवासी मुख्य आरोपी विनीत के पिता को पीड़ित सतीश, निवासी अट्टा गांव ने थप्पड़ मार दिया था. इससे विनीत नाराज था और उसने इसका बदला लेने की ठान ली. मंगलवार शाम सतीश अपनी स्कॉर्पियो कार से कही जा रहा था. तभी पूर्वांचल रॉयल सोसायटी के पास घात लगाए बैठे विनीत अपने सात साथियों के साथ कार से पहुंचा और सतीश की गाड़ी रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. हमले में सतीश घायल हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से फरार हो गए.

8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

सूचना मिलते ही बीटा-2 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सतीश को अस्पताल भेजा. पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश की जा रही है. मामले में व्यक्तिगत रंजिश की वजह से हमला किया गया था. वीडियो साक्ष्य भी जांच में शामिल किए जा रहे हैं. जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ