Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सबसे व्यस्त मार्ग में शुमार Parichowk पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा और सहूलियत को देखते हुए फुट ओवरब्रिज (एफओबी) और पैदल यात्री सब-वे के निर्माण की योजना को गति मिल गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एफओबी के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर लिया है। सैद्धांतिक और प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया के तहत निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
हर रोज की परेशानी होगी खत्म
Parichowk पर ट्रैफिक का अत्यधिक दबाव रहता है। नोएडा से लेकर यमुना एक्सप्रेसवे और दादरी की ओर जाने वाली अधिकांश बस यही रुकती है। इस कारण यहां पैदल यात्रियों को सड़क पार करते समय भारी जोखिम उठाना पड़ता है। झाड़े वाले मंदिर, मेट्रो स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में जाने के लिए लोगों को व्यस्त एक्सप्रेसवे को पार करना पड़ता है, जहां हादसे की आशंका हमेशा बनी रहती है।
दोनों लेन कर सकेंगे कार
प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम ने बताया कि प्रस्तावित एफओबी Parichowk मेट्रो स्टेशन (तुगलपुर के निकट) के पास बनाया जाएगा। जिससे लोग सुरक्षित रूप से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की दोनों लेन पार कर सकेंगे। अनुमानित लागत 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
कनॉट प्लेस की तर्ज पर सब-वे
एफओबी के साथ-साथ प्राधिकरण दिल्ली के कनॉट प्लेस की तर्ज पर आधुनिक सब-वे के विकल्प पर भी विचार कर रहा है। इसकी तकनीकी जांच आईआईटी दिल्ली से कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद सब-वे निर्माण का निर्णय लिया जाएगा। प्राधिकरण का मानना है कि यह योजना भविष्य में यातायात दबाव को काफी हद तक कम कर सकती है।
8 से अधिक एफओबी बनेंगे
प्राधिकरण के अनुसार ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 8 से अधिक स्थानों पर एफओबी निर्माण की योजना पर काम चल रहा है। इनमें से तीन एफओबी पूरे हो चुके है जबकि जिला न्यायालय (सूरजपुर-कासना मार्ग) जगत फार्म मार्केट और सेक्टर अल्फा-1 में निर्माण कार्य प्रगति पर है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में ऐसा क्या हुआ कि लग गया 50 हजार का जुर्माना
संबंधित खबरें
'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
15 mins agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
56 mins agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 hr agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 hr agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 hr agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
2 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
2 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
3 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines