Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में नोएडा एयरपोर्ट के पास यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने धार्मिक, सामाजिक और परोपकारी संस्थाओं के लिए एक विशेष भूखंड योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत प्राधिकरण कुल 9 भूखंडों का आवंटन करेगा, जो विभिन्न समाजसेवी कार्यों के लिए उपयोग में लाए जाएंगे। इनके बनने से लोगों की धार्मिक आस्था भी मजबूत होगी।
जानें कितना होगा क्षेत्रफल
योजना के तहत धार्मिक भवन निर्माण के लिए 5 भूखंड उपलब्ध कराए जाएंगे। यह भूखंड सेक्टर 18, 20, 22ए और 22डी में स्थित हैं। इनका क्षेत्रफल 1000 से 1500 वर्गमीटर तक है। इसके अतिरिक्त वृद्धाश्रम के लिए एक भूखंड, अनाथालय के लिए एक भूखंड और सामाजिक-सांस्कृतिक केंद्र के लिए दो बड़े भूखंड निर्धारित किए गए है। सामाजिक केंद्रों के लिए दिए जाने वाले भूखंडों का क्षेत्रफल 8000 वर्गमीटर है, यह सेक्टर 17ए और 22ई में स्थित है।
संगठनों के लिए सुनहरा मौका
यह योजना ऐसे संगठनों के लिए सुनहरा अवसर है जो समाज के कल्याण के लिए कार्य करते है। वृद्धाश्रम और अनाथालय जैसे संस्थान समाज के उपेक्षित वर्गों की सेवा करते है और इसके लिए भूमि उपलब्ध कराना प्राधिकरण की जिम्मेदारी है।
क्या बोले ओएसडी?
यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि इच्छुक संस्थाएं 28 अगस्त तक आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और सभी योग्य संस्थाएं बिना किसी परेशानी के भाग ले सकेंगी।
संबंधित खबरें
श्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
39 mins agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
43 mins agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 hr agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 hr agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 hr agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 hr agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
2 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
3 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines