Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा कराने और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते शासन ने गौतमबुद्ध नगर के न्यायिक एडीएम भैरपाल सिंह पर बड़ी कार्रवाई की है. मंगलवार को शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया और लखनऊ स्थित राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया है.
लगातार मिल रही थी शिकायतें
एडीएम भैरपाल सिंह पर भ्रष्टाचार, पक्षपात और किसानों की जमीन के मामलों में मनमाने ढंग से फैसले लेने की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थी. बताया जा रहा है कि शासन स्तर पर जांच रिपोर्ट आने के बाद यह निर्णय लिया गया. कार्रवाई की खबर फैलते ही गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया.
कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही भैरपाल सिंह के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया था. इसके बाद से ही उनके कार्यप्रणाली को लेकर शासन सख्त नजर बनाए हुए था. शिकायतों और साक्ष्यों के आधार पर अंततः शासन ने कड़ा कदम उठाते हुए उन्हें उनके पद से हटा दिया.
किसानों के हित से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
जिला प्रशासन के कई अधिकारियों ने बताया कि एडीएम पर कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप है. शासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार या किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा में फिर फटी Oxygen लाइन, प्रशासन ने सील किया अस्पताल
संबंधित खबरें
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
41 mins agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 hr agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
3 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
4 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
6 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
6 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines