Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सार्वजनिक स्वच्छता के प्रति लापरवाही बरतने वालों पर सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जैतपुर के पास सर्विस रोड पर कूड़ा डालते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रंगे हाथों पकड़ लिया। तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया और 50,000 का जुर्माना लगाया गया।
जुर्माना जमा करने के बाद छटूेगा ट्रैक्टर
प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के महाप्रबंधक आरके भारती ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली तभी छोड़ी जाएगी जब जुर्माना पूरी तरह से अदा किया जाएगा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी सभी नागरिकों की है। जो भी सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से कूड़ा डालते हुए पकड़ा जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कूड़ा फेंकने वालों को नहीं मिलेगी राहत
आरके भारती ने यह भी स्पष्ट किया कि प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को कमजोर करने की कोशिश किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह कूड़ा प्राधिकरण द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करे।
नियम तोड़ा तो भरना होगा भारी जुर्माना
प्राधिकरण का कहना है कि इस तरह की अवैध डंपिंग पर निगरानी के लिए टीमों की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरे और नागरिकों की शिकायतों के आधार पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। जो भी व्यक्ति नियम तोड़ेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार वर्ग मीटर जमीन से हटा अतिक्रमण
संबंधित खबरें
ढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
47 mins ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 hr agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
2 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
3 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
3 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
3 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines