MP News: विपिन श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश के सिवनी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां शादी में डांस कर रही एक महिला को अचानक से हार्टअटैक आया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि डांस करते-करते अचानक महिला नीचे गिर गईं और फिर नहीं उठी।
सिवनी की घटना
दरअसल, पूरा मामला मध्य प्रदेश के सिवनी जिले का बताया जा रहा है, जहां पोती के शादी के कार्यक्रम में नाचते हुए महिला की मौत हो गई, घटना का लाइव वीडियो सामने आया है, ये घटना सिवनी जिले के बखारी गांव की हैं, जहां शादी समारोह में बुधवार की रात संगीत कार्यक्रम चल रहा था, दुल्हन की दादी तीन अन्य महिलाओं के साथ स्टेज पर डांस कर रही थी।
सबकुछ आराम से चल रहा था, लेकिन डांस करते-करते अचानक वह नीचे गिरी और फिर नहीं उठी, महिला की उम्र 60 साल बताई जा रही है, घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग तुरंत ही महिला को उठाकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने यहां महिला को मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों ने बताया कि महिला की मौत अचानक से दिल का दौरान पड़ने से हुई है, वहीं महिला की मौत के बाद शादी की खुशिया मातम में बदल गई, जबकि इस तरह की एक और घटना से सवालियां निशान खड़े हो रहे हैं। क्योंकि महिला जब स्टेज पर पहुंची थी, तब वह बिल्कुल सामान्य थी, लेकिन अचानक से उन्हें हार्टअटैक आ गया।
लगातार सामने आ रही इस तरह की घटनाएं
बता दें कि इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, इससे पहले भी ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जब डांस करते वक्त किसी को अचानक से हार्टअटैक आया और उनकी मौत हो गई। वहीं डॉक्टर की अब इस तरह की घटनाओं को लेकर हैरान है।
संबंधित खबरें
गले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
39 mins agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
1 hr agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
1 hr agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
2 hrs agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
3 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
5 hrs agoराजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
5 hrs agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
5 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
5 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines