Grandfather Raped Granddaughter In Auraiya: उत्तरप्रदेश के औरैया में नाना-नातिन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाना ने अपनी नातिन को डर्टी पिक्चर दिखाकर दुष्कर्म किया। पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में परिजनों ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता बच्ची को टाॅफी और किताबों का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म किया इसके बाद यह बात किसी को नहीं बताने को कहा है। परिजनों के पूछने पर बच्ची रोते हुए कहती है कि नाना बदल गए हैं।
यह है मामला
जानकारी के अनुसार मामला औरैया जिले के कुदरकोट थाना क्षेत्र का है। यहां एक नाना ने अपनी नातिन के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची 8 दिनों तक चुप रही, लेकिन जब उसे असहनीय दर्द हुआ तो वह रोने लगी। परिजनों के पूछने पर उसने बताया कि नाना बदल गए हैं। बच्ची की बात सुन परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी नाना के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल करा आरोपी नाना को गिरफ्तार कर लिया है।
रिश्ते में नाना लगता है आरोपी
पीड़िता के पिता और मां के बीच विवाद है। वहीं पीड़िता के घर की आर्थिक स्थिति भी खराब है। आरोपी ने इसी बात का फायदा उठाकर बच्ची के साथ इस कारनामे को अंजाम दे दिया। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है और रिश्ते में नाना लगता है। एफआईआर से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को कुछ दिन पहले खाना बनाने के लिए घर बुलाया था। जब वह खाना बना रही थी तो आरोपी ने उसे मोबाइल पकड़ा दिया जिसमें गंदी पिक्चर चल रही थी।
पीड़िता की मानसिक स्थिति खराब
पीड़िता ने बताया कि उस समय घर में कोई और नहीं था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता की मां को घटना की जानकारी 4 अक्टूबर को हुई जब बच्ची ने अपनी मां को असहनीय दर्द के बारे में बताया। आरोपी ने पीड़ित परिवार को पैसों का लालच दिया और घटना की जानकारी किसी को नहीं देने के लिए डराया धमकाया। पीड़िता कक्षा 6 की छात्रा है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल बच्ची की मानसिक स्थिति खराब है।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
1 hr agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
2 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
5 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
5 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
6 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
8 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines