Gonda Crime News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती को निर्वस्त्र करके और कंधे पर हाथ रखकर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिल है। युवक कई दिनों से लापता था। उसके परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस ने युवक की गुमशुदगी तक दर्ज नहीं की। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हथियार दिखा कर फोटो खींचने का आरोप
घटना गोंडा जिले के एक गांव की है। यहां रहने वाले एक युवक महेश मिश्रा उर्फ रिंकू पर आरोप था कि उसने हथियार के बल पर गांव की रहने वाली एक लड़की को निर्वस्त्र किया। उसके कंधे पर हाथ रखकर फोटो खींचे। फोटो लेने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फोटो के वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वहीं युवती के परिवार वालों ने आरोपी युवक के खिलाफ छे़ड़छाड़ समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया।
23 अगस्त से लापता था युवक, अब मिली लाश
जानकारी के मुताबिक युवक 23 अगस्त से लापता था। वहीं युवती के परिवार वालों ने शुक्रवार (26 अगस्त) को उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार शाम को गांव के कुछ खेतों की ओर गए थे। जहां खेतों पर खड़े एक जामुन पेड़ पर फंदे से उसी आरोपी युवक का शव लटका हुआ था। यह देख लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने युवक के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। जानकारी पर परिवार समेत गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। उन्होंने युवक के शव को फंदे से नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट्स आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। वहीं युवक के परिवार वालों का कहना है कि उसके लापता होने पर काफी तलाश की गई थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद थाना पुलिस से मामले की शिकायत की गई। आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
26 mins agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
47 mins agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
1 hr agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
8 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
8 hrs ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
9 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
10 hrs agoपश्चिम बंगाल में दो जगहों पर छापेमारी में 2.42 करोड़ रुपये बरामद
11 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
11 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines