बकरी ने जन्मा इंसान जैसा बच्चा, सभी के उड़े होश , वीडियो वायरल

Goat gave birth a human child
विज्ञापन

विदिशा: मध्यप्रदेश के विदिशा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानने के बाद लोगों के होश उड़ गए। जी हां, एक बकरी ने इंसान की तरह दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया। शायद ही आपने कभी ऐसी घटना सुनी हो कि किसी जानवर ने इंसान के बच्चे को जन्म दिया है।

ऐसी हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, एमपी के विदिशा से, जहां सिरोंज तहसील के सेमल खेड़ी गांव में एक बकरी ने इंसान जैसी शक्ल वाले बच्चे को जन्म दिया है। बता दें कि इंसान की शक्ल की तरह बकरी का बच्चा दिखाई दे रहा है। बकरी के मालिक ने बताया कि जैसे ही बकरी ने बच्चे को जन्म दिया तो हर कोई चौंक उठा।

Advertisment

goat baby

बेहद अजीब था बकरी का बच्चा

जब बकरी के बच्चे को गौर से देखा, तो इसका चेहरा इंसान के बच्चों जैसा था। जैसे ही इसकी खबर गांव मे फैली तो दूर-दूर से लोग जमा हो गए और बकरी के बच्चे को देखने लगे। वहीं इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने दावा किया कि उन्होंने इससे पहले इस तरह की घटना पहले नहीं देखी। बकरी के मालिक ने बताया कि जैसे ही बकरी ने बच्चे को जन्म दिया तो हर कोई चौंक उठा।

विज्ञापन

तस्वीर अब सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी यह तस्वीर वायरल हो गई। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि बकरी का बच्चा पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाया था। हालांकि, शक्ल बिल्कुल इंसान के चेहरे की तरह दिखाई दे रही थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ