नई दिल्ली: गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। गोवा कांग्रेस में एकबार फिर फूट के आसार नजर आ रहे हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक गोवा के 8 कांग्रेस विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं और ये कभी भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
गौरतलब है कि गोवा कांग्रेस में टूट की ये खबर उस वक्त आ रही है जब राहुल गांधी इस समय अपने नेतृत्व में कांग्रेस के नेता देशभर में 150 दिन की 3570 किमी की यात्रा निकाल रहे हैं। यह यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी।
अभी पढ़ें – मिजोरम में NIA की छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
आपको बता दें कि 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में बीजेपी गठबंधन (NDA) के 25 विधायक हैं। जबकि कांग्रेस के 11 विधायक हैं। इस बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया है कि कांग्रेस 11 में से 8 विधायक उनकी पार्टी में शामिल होंगे।
गोवा प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनावड़े ने दावा किया है कि कांग्रेस के 8 विधायक जल्द बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। इनमें दिगंबर कामत जैसा बड़ा चेहरा भी शामिल हो सकता है।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्सियो सिकेरा और रुडोल्फ फर्नांडीस बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
अभी पढ़ें – Bihar: सांसद गिरिराज सिंह बोले-बिहार में न सरकार है और न ही अपराधियों में कानून का डर
गौरतलब है कि गोवा में मार्च में सरकार के गठन के बाद यह दूसरा मौका है, जब इस तरह की चर्चा हो रही है। इससे पहले जुलाई में कांग्रेस के 11 में से 5 विधायकों के पाला बदलकर बीजेपी में शामिल होने चर्चा थी। हालांकि, कांग्रेस ने सक्रियता दिखाते हुए सही समय पर इस बगावत रोक ली थी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
डिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
2 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
10 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
12 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
13 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
14 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
15 hrs agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
15 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
15 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
15 hrs agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines