हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Goa Congress: गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए 8 विधायक

विज्ञापन

Goa Congress: गोवा में कांग्रेस को एकबार फिर बड़ा झटका लगा है। गोवा से कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक 14 सितंबर को बीजेपी में शामिल हो गए। इसके साथ ही गोवा में अब कांग्रेस के महज 3 विधायक रह गए हैं।
बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों में पूर्व सीएम दिगंबर कामत, माइकल लोबो, देलीला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, अलेक्सो सिकेरा और रूडोल्फ फर्नांडीस शामिल हैं।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की मौजूदगी में कांग्रेस के 8 विधायक बीजेपी में शामिल हुए। 11 में से 8 विधायकों के जाने के बाद गोवा कांग्रेस के पास अब सिर्फ 3 विधायक बचे हैं। ऐसे बागियों पर दलबदल कानून लागू नहीं होगा। जानकारी के मुताबिक इनमे से कुछ लोगों को प्रमोद सावंत सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है।

इससे पहले तक 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस के 11 जबकि भाजपा के 20 सदस्य थे।

इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व विधायक माइकल लोबो ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी और सीएम प्रमोद सावंत के हाथ मजबूत करने के लिए बीजेपी में शामिल हुए हैं। साथ ही उन्होंने ‘कांग्रेस छोड़ो, बीजेपी को जोड़ो’ स्लोगन का भी जिक्र किया।

इससे पहले भी गोवा में कांग्रेस के कई विधायक बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। साल 2019 में कांग्रेस के 10 एमएलए बीजेपी में शामिल हो गए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें