Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के लोनी इलाके में घर के बाहर धूप में बैठी महिला पर बदमाश ने हमला कर दिया। पिस्टल दिखाकर उससे सोने की चेन लूट ली। घर पर सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है। यह फुटेज अब सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रही है।
गाजियाबाद के लोनी इलाके की घटना
घटना गाजियाबाद के लोनी इलाके की है। यहां की गोकुलधाम सोसायटी में एक महिला घर के बाहर धूप में बैठी थी। पास में उसका बेटा भी स्कूटी पर बैठा था। इसी दौरान हाथ में पिस्टल लेकर एक बदमाश वहां आता है। महिला को धमका कर उससे सोने की चेन लूट लेता है। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है।
फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला काफी डरी हुई है। पास में खड़ा एक किशोर भी डरा हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बदमाश कुछ ही सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़िता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही मेरठ के लालकुर्ती इलाके में एक वृद्धा से बाइक सवार बदमाशों ने लूट की थी। वृद्धा की नातिन बदमाशों से भिड़ गई थी। घटना के 6 घंटे बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
12 mins ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
7 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
8 hrs ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
16 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
18 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
20 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
21 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
21 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines