पैगंबर की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने शख्स को किया अरेस्ट

ghaziabad news in hindi
विज्ञापन

गाजियाबाद पुलिस ने शुक्रवार को पैगंबर मुहम्मद की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी सुदेश ठाकुर को शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी। गोयाकि, शुक्रवार को फेसबुक पर सुदेश ठाकुर नाम की फेसबुक आईडी से एक पोस्ट किया गया था। यह आसमानी किताब के आधार पर लिखा गया था, जो अब तक AI द्वारा बनाई गई पैगंबर साहब की सबसे सटीक तस्वीर है।

इस पोस्ट के नीचे टैग की गई फोटो आपत्तिजनक थी। इस तस्वीर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद वह ट्रोल हो गए। कुछ लोगों ने यूपी पुलिस को टैग कर तस्वीर को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

यूपी पुलिस ने तुरंत गाजियाबाद पुलिस को Twitter पर ही जांच करने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस हरकत में आई। पता चला कि फेसबुक पर पोस्ट करने वाला व्यक्ति गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इस मामले में शुक्रवार रात सुदेश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है।

इसकी जानकरी देते हुए एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि जिस शख्स को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में अरेस्ट किया गया है, वह टीला मोड़ थाना क्षेत्र का रहने वाला ह। इस शख्स के पोस्ट पर एक समुदाय की भावना आहत हो रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर मामला दर्ज कर संबंधित व्यक्ति को अरेस्ट कर लिया।

गौरतलब है कि दो दिन पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जारी भगवान श्रीराम की तस्वीर सुर्ख़ियों में है। सोशल मीडिया में बताया गया है कि AI ने इस तस्वीर में रामायण में लिखी कहानी के मुताबिक यह दिखाने की कोशिश की है कि भगवान श्रीराम 21 साल की उम्र में कैसे दिखते थे। आरोपी सुदेश ठाकुर ने भी अपनी फेसबुक पोस्ट में इसी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जिक्र किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ