Ghaziabad Murder: उत्तर प्रदेश के दिल्ली से सटे गाजियाबाद में वर्ष 2013 में हुए सामूहिक हत्याकांड मामले में कोर्ट ने हत्यारोपी को सजा-ए-मौत दी है। इस दौरान कोर्ट ने हत्यारोपी द्वारा किए जघन्य अपराध के लिए कठोर टिप्पणी भी की। आपको बता दें कि एक आरोपित ने परिवार के सात लोगों की चाकू से गला काट कर निर्मम हत्या कर दी थी। उसने तीन पीढ़ियों को खत्म कर दिया था।
नई बस्ती में हुई थी सामूहिक हत्याकांड का वारदात
जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद की नई बस्ती स्थित अनाज मंडी में 21 मई वर्ष 2017 को निर्मम हत्याकांड हुआ था। राहुल वर्मा (30 वर्ष) ने कारोबारी सतीश गोयल के परिवार में सात लोगों की हत्या की थी। मरने वालों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल थे। सतीश गोयल के अन्य परिवार वालों ने बताया कि तीन पीढ़ियों को खत्म कर दिया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया था। तभी से मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की आदालत में चल रही थी।
कोर्ट ने कहा-राहुल वर्मा, तुम्हें मृत्युदंड दिया जाता है
सोमवार को इस हत्याकांड में फैसला सुनाया गया। न्यायाधीश ने सुनवाई के दौरान हत्यारोपी के खिलाफ कठोर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह विरल से विरलतम श्रेणी का अपराध है। छुरे से परिवार के सात लोगों की गला काटकर हत्या कर दी गई। इनमें तीन मासूम बच्चे भी शामिल थे। कोर्ट ने इस दौरान कहा, ‘राहुल वर्मा, तुम्हें इस गुनाह के लिए मृत्युदंड दिया जाता है’। इसके बाद पुलिस राहुल को ले गई।
डीएनए टेस्ट के साथ ये थे अहम साक्ष्य
जानकारी के मुताबिक इस हत्याकांड का कोई भी चश्मदीद नहीं था। इस दौरान पुलिस को मिले मजबूत साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को सजा दिलाई गई। आरोपी के डीएनए टेस्ट से साफ हुआ था कि हत्याकांड राहुल ने किया था। इसके अलावा बरामद छुरी, सिगरेट का टुकड़ा, पंजे का निशान, खून से सने कपड़े और लूटे गए गहनों की बरामदगी अहम साक्ष्य रहे।
संबंधित खबरें
रोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
2 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
2 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
3 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
4 hrs agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
4 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
4 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
5 hrs agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
5 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
5 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 1 की मौत और 8 को निकाला
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines